अमृतसर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पंजाब और पाकिस्तान के बीच अटारी-वाघा सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी दर्शकों के लिए रद्द कर दी गई है। BSF ने सुरक्षा के दृष्टि से यह अहम फैसला लिया है। इसके बाद अब वहां सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। आसपास के इलाकों में सर्चिंग जारी है और सेना के जवान भी तैनात हैं।
मंगलवार को देर रात भारत की ओर से हुए एयर स्ट्राइक के बाद दर्शकों के लिए रिट्रीट सेरेमनी फिलहाल बंद कर दी गयी है। बीएसएफ की ओर से रिट्रीट सेरेमनी बंद करने का पोस्टर भी आईसीपी के बाहर लगा दिया गया है, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो।

कम हुए थे दर्शक
आपको बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद वैसे ही इस सेरेमनी को देखने आने वाले लोगों की संख्या घट गई थी। बहुत कम लोग इस सेरेमनी को देखने के लिए पहुंच रहे थे और अब सुरक्षा के लिहाज से इसे आगे आने वाले आदेश तक बंद किया गया है।
- BJP नेता पर हुआ जानलेवा हमला, विरोध में उतरी कांग्रेस, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
- CG Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक समेत दो लोगों की मौत
- MP में IPL सट्टा खिलाते भाजपा नेता गिरफ्तार: रंगे हाथों पकड़े गए पूर्व जिला महामंत्री, पूर्व पार्षद और भाजयुमो कार्यकर्ता, लैपटॉप समेत लाखों का हिसाब जब्त
- FCRA पर PM मोदी के बयान से भड़के सांसद वेणुगोपाल ने कहा- ‘बेहद समस्याग्रस्त और पूरे समुदाय के लिए अपमानजनक’
- दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की दलील पर जताई आपत्ति, कहा- यह फोरम ड्रामा करने के लिए नहीं, अगली सुनवाई 13 अप्रैल को
