Rajasthan News: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र में कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, सुरक्षा कारणों से कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, वहीं कई ट्रेनों को रीशेड्यूल या मार्ग में रेगुलेट किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें।

आंशिक रूप से रद्द ट्रेन सेवाएं:
- गाड़ी संख्या 12468 (जयपुर – जैसलमेर)
दिनांक 08 मई 2025 को यह ट्रेन केवल जयपुर से बीकानेर तक ही चलेगी। बीकानेर से जैसलमेर के बीच सेवा रद्द रहेगी। - गाड़ी संख्या 12467 (जैसलमेर – जयपुर)
दिनांक 09 मई 2025 को यह ट्रेन बीकानेर से जयपुर के बीच संचालित होगी। जैसलमेर से बीकानेर के बीच सेवा रद्द रहेगी।
रीशेड्यूल ट्रेन सेवाएं:
- गाड़ी संख्या 14661 (बाड़मेर – जम्मूतवी)
09 मई को निर्धारित समय 00:20 बजे के स्थान पर 06:00 बजे प्रस्थान करेगी। - गाड़ी संख्या 74840 (बाड़मेर – भगत की कोठी)
09 मई को निर्धारित समय 03:30 बजे के स्थान पर 06:30 बजे रवाना होगी। - गाड़ी संख्या 15013 (जैसलमेर – काठगोदाम)
09 मई को निर्धारित समय 02:40 बजे के स्थान पर 07:30 बजे प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट की गई ट्रेन सेवाएं:
- गाड़ी संख्या 14662 (जम्मूतवी – बाड़मेर)
07 मई को जम्मूतवी से रवाना होकर मार्ग में रेगुलेट रहेगी और 09 मई को 07:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। - गाड़ी संख्या 14087 (दिल्ली – जैसलमेर)
08 मई को दिल्ली से रवाना होकर मार्ग में रेगुलेट रहेगी और 09 मई को 07:00 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। - गाड़ी संख्या 15014 (काठगोदाम – जैसलमेर)
07 मई को प्रस्थान कर मार्ग में रेगुलेट रहेगी और 09 मई को 06:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
पूरी तरह रद्द की गई ट्रेन सेवाएं (09 मई 2025):
- गाड़ी संख्या 14895: भगत की कोठी – बाड़मेर
- गाड़ी संख्या 14896: बाड़मेर – भगत की कोठी
- गाड़ी संख्या 04880: मुनाबाव – बाड़मेर
- गाड़ी संख्या 54881: बाड़मेर – मुनाबाव
पढ़ें ये खबरें
- CG Probation Hike : 70 सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि में बढ़ोतरी, 872 को मिली राहत, देखें लिस्ट…
- Rajasthan News: जयपुर के बड़े अस्पतालों पर कड़ा पहरा; प्रमुख चिकित्सा सचिव की सख्त चेतावनी- मरीजों के साथ की लापरवाही, तो होगी सीधे कार्रवाई
- अब वाराणसी में गूंजेगी सम्राट विक्रमादित्य की शौर्य गाथा, 3 से 5 अप्रैल तक वाराणसी में होगा ‘महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य’ का भव्य मंचन
- अच्छे दिन गायब है… विदेश नीति बर्बाद, रुपया कमजोर और लापता हुआ सिलेंडर, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
- 29 मार्च से Jaipur Airport पर मचेगी हलचल, समर शेड्यूल में जुड़ेंगे नए शहर; देखें पूरी लिस्ट
