Punjab Weather Update : शुक्रवार को पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रोपड़ और अन्य जिलों में सुबह बारिश होने से तापमान में कमी देखी गई।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के बाद, अगले 5 दिनों के लिए कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गरज, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। यह मौसम चेतावनी 8 से 12 मई तक लागू रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को पंजाब में स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, 10 और 11 मई को पंजाब में मौसम फिर से खराब हो सकता है। मोहाली, लुधियाना, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब और बठिंडा सहित कई जिलों में गरज और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 12 मई को पंजाब के सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है और किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब में अधिकतम तापमान में औसतन 0.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। यह तापमान औसतन सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जो राज्य में चिंताजनक गर्मी का संकेत है। बठिंडा (पंजाब) में सबसे अधिक तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है। दूसरी ओर, अमृतसर में भारी बारिश के साथ तापमान में भारी कमी देखी गई। 12 मिलीमीटर बारिश हुई और तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस कम था।
- सुशासन बाबू के राज में पार्षद ने लगाई पुलिस से गुहार, जानें क्या की मांग, नेता भी हो गए परेशान
- West Bengal Election: बेहाला पश्चिम सीट से TMC कैंडिडेट रत्ना चट्टोपाध्याय पर तोड़फोड के मामले में FIR
- झारखंड में निर्णायक जंग: 70 साथियों के साथ घने जंगल में छिपे टॉप कमांडर मिसिर बेसरा को घेरने की तैयारी, 49 माओवादियों पर 5 करोड़ 47 लाख रुपये का है इनाम
- छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, NSUI कार्यकर्ताओं ने किया तीन विश्वविद्यालयों का घेराव
- लव जिहाद को लेकर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयानः बोले- महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने वाली ने केरल में बुर्का पहन लिया, 5 साल से ही बच्चियों को दें हिंदू संस्कार

