Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में पाकिस्तान से संभावित हमले की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला कलेक्टर टीना डाबी ने लोगों से बाड़मेर शहर की यात्रा टालने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

बाड़मेर डीएम के एक्स हैंडल से जारी पोस्ट में कहा गया, “जो भी व्यक्ति गांव या कस्बे में हैं और बाड़मेर शहर की ओर यात्रा करना चाहते हैं, कृपया यात्रा न करें। बाड़मेर के लिए रेड अलर्ट है। अपनी यात्रा तुरंत स्थगित करें।”
कलेक्टर ने शहर के सभी बाजारों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दिया है। लोगों से न्यूनतम सड़क आवाजाही की अपील की गई है। आदेशों की पालना के लिए बाड़मेर एसपी फील्ड में उतरे हैं और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। प्रशासन लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को जागरूक कर रहा है।
शुक्रवार देर रात पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए बाड़मेर के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने विफल कर दिया।
ड्रोन का मलबा बाड़मेर के विभिन्न इलाकों, जिसमें बलदेव नगर का एक रिहायशी घर शामिल है, से बरामद हुआ है। शनिवार सुबह तेज धमाकों की आवाजों ने शहर में दहशत फैलाई, जिसके बाद पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।
पढ़ें ये खबरें
- Khelo India Tribal Games 2026 : तीसरे दिन कर्नाटक का दबदबा कायम, 10 से अधिक गोल्ड मेडल जीतने वाला बना पहला राज्य, छत्तीसगढ़ ने जीते एक रजत और दो कांस्य
- बेगूसराय हत्याकांड का खुलासा, दिल्ली में रची गई थी वरुण चौधरी की हत्या की साजिश, 3 शूटर गिरफ्तार
- कोई लॉकडाउन नहीं, टीम इंडिया की तरह काम करना है… ईरान युद्ध के बीच मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग में बोले पीएम मोदी
- हादसा, हत्या और हड़कंपः लोडर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, फिर गुस्साई भीड़ ने 2 भाइयों के साथ जो किया जानकर कांप उठेगी रूह…
- कैसे मिटेगा कुपोषण का कलंक? आंगनवाड़ी की जगह भैंस के तबेले में मिला पोषण आहार, महिला बाल विकास विभाग मंत्री के इलाके में मॉनिटरिंग पर उठे सवाल
