Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की समाप्ति के बाद अब राज्य में पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ गया है, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को जयपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह 11 दिनों के बाद पहली बार हुआ है जब तापमान 40 डिग्री के पार गया है। इससे पहले 1 मई को तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

इससे पहले 2 से 11 मई के बीच राज्य में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी और बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहा। अजमेर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार मई के अगले दो हफ्तों में कोई नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। अनुमान है कि तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में 14 मई से लू चलने की संभावना जताई जा रही है।
बारिश की संभावना बरकरार, कई जिलों में अलर्ट
राज्य के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। बीकानेर में सोमवार को सबसे अधिक 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
13 मई को पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी और तापमान में 2-3 डिग्री तक की वृद्धि का पूर्वानुमान है।
जयपुर सहित कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट
जयपुर, सीकर, अलवर और दौसा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, जयपुर, सीकर और झुंझुनूं जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- वेदांता पावर प्लांट हादसा : मजदूर ने सुनाई हादसे की खौफनाक आपबीती, धमाके के बाद खुद को बचाने अलमारी में घुसा, अब तक 13 लोगों की मौत
- CSK vs KKR IPL 2026: चेन्नई की लगातार दूसरी जीत, कोलकाता को 32 रन से हराया, नूर अहमद ने झटके 3 विकेट
- लखीमपुर खीरी में अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
- एयरपोर्ट पर विदेशी युवक के बैग से मिला कारतूस: वाइल्ड फोटोग्राफी के नाम पर भोपाल आया था, IB और पुलिस ने की गहन पूछताछ
- ‘इन पर कभी भरोसा नहीं करना…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- अगर इन्हें ताकत मिल गई तो ये संविधान को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे
