Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले की पॉक्सो कोर्ट नंबर दो ने एक दुष्कर्म मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी मोहम्मद राहुल को आजीवन कारावास की सजा दी है। इसके साथ ही उस पर 1 लाख 2 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला 2022 का है, जब पीड़िता अपने सरसों के खेत में चारा लेने गई थी।

विशिष्ट लोक अभियोजक पंकज यादव ने बताया कि खेत में अकेली पीड़िता को देखकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो का इस्तेमाल कर पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा और उसका बार-बार शारीरिक शोषण किया। आखिरकार, पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए अपने पिता को आपबीती सुनाई, जिन्होंने रामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामला अदालत में पहुंचा, जहां साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर मोहम्मद राहुल को दोषी ठहराया गया। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास के साथ-साथ आर्थिक दंड से भी दंडित किया। यह फैसला पीड़िता को न्याय दिलाने और अपराधियों को कड़ा संदेश देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- UP में ‘गुंडाराज’! फायरिंग कर दबंगों ने धारदार हथियार से परिवार पर किया हमला, 3 गंभीर घायल, घटना CCTV में कैद
- सांसद आलोक शर्मा के प्रयासों से दो ट्रेनों के स्टॉपेज सीहोर में, कुबेरेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं को होगी सुविधा, प्रयागराज जाने की मांग हुई पूरी
- Lemon On Face : स्किन में डायरेक्ट नींबू लगाना है सुरक्षित? अगर आप हैं कंफ्यूज तो यहां जाने जवाब
- महिला की पिटाई करने वाले शख्स निकला कांग्रेस का! BJP ने बताया कमलेश्वर पटेल का करीबी, Congress को कहा अफवाहों की फैक्ट्री
- Ginger Storage Tips : इस तरह से अदरक को लंबे समय के लिए करें स्टोर, न आएगी बदबू और न ही सड़ेंगे


