JOB FAIR: रायपुर। सुशासन तिहार-2025 के तहत रायपुर जिले में युवाओं की रोजगार संबंधी मांग को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष जॉब फेयर का आयोजन किया गया. जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा आयोजित यह जॉब फेयर 14 और 15 मई को मल्टीलेवल पार्किंग, कलेक्टर परिसर, घड़ी चौक, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलाया जा रहा है. यह JOB FAIR आज 15 मई को भी जारी रहेगा.


इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 6 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 2,428 विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जा रही है. पहले दिन कुल 187 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 74 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र सौंपे गए.
जॉब फेयर में भाग लेने वाली कंपनियों में टेक्नो टास्क, अलर्ट एस.जी.एस. प्रा. लि., अपोलो फर्मेसी, फिनोवामेडओरगा प्रा. लि., शांता टेक्नो प्रा. लि. और शिवशक्ति एग्रीटेक प्रा. लि. शामिल हैं. ये कंपनियां 10वीं, 12वीं, स्नातक, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, फिटर, वेल्डर, अकाउंटेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर सहित अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती कर रही हैं. चयनित उम्मीदवारों को 8,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा.
रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता संबंधी प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हों. अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से संपर्क कर सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- Raipur News : बिना अनुमति डीजे संचालन पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, वाहन किया जब्त
- Today’s Top News : ईसाई पादरियों पर ग्राम सभा के ‘प्रवेश प्रतिबंध’ बोर्ड पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, एकतरफा प्यार में हैवान बना आशिक, मरीज की जान से खिलवाड़, एसडीएम की पिटाई से आदिवासी ग्रामीण की मौत; SDM समेत चार साथियों पर FIR, कट्टे की नोक पर महिला से दिनदहाड़े लूट… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- पत्नी को उठाकर थाने ले गई पुलिस, पीछे-पीछे Police Station पहुंचा पति और ब्लेड से काट लिया खुद का गला; मचा हड़कंप
- ‘हार देख BJP घबराई…’, अखिलेश ने SIR को लेकर सरकार को घेरा, कहा- बड़े पैमाने पर PDA का वोट काटने का खेल हो रहा
- निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी पहुंचे रायपुर, धर्मांतरण पर बोले- सनातनियों को अपने धर्म में रहते हुए करना चाहिए काम


