भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान बाद बंद हुआ चंडीगढ़ का एयरपोर्ट एक बार फिर से शुरू हो गया है। इससे यात्रियों को अब रात मिलने वाली है।
श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पहले दिन 8 उड़ानों का आवागमन हुआ, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय और बाकी घरेलू उड़ानें रहीं।
बड़ी बात यह है कि बुधवार को पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान कतर एयरवेज की दोहा से आई। एयर इंडिया अलायंस एयर और इंडिगो ने भी उड़ानें संचालित की। इसी तरह अमृतसर से दिल्ली के लिए भी फ्लाइट रवाना हुई है। एयर इंडिया की दोपहर 12.20 बजे दिल्ली से फ्लाइट आई और दोपहर 1 बजे वापस उड़ान भरी गई।

अलायंस एयर की कुल्लू से उड़ान आने के बाद सुबह 9.08 बजे वापस रवाना हुई। इंडिगो की दोपहर 1.40 बजे दिल्ली से उड़ान आई और इसकी दोपहर 2.10 बजे वापसी हुई। अंतराष्ट्रीय उड़ान की अगर बात करें तो मलेशिया और एयर एशिया भी जल्द ही उड़ानें शुरू करेंगे।
- गर्मी का प्रचंड प्रहार-पारा 46 के पार! MP में और बढ़ेगा तापमान, आज इन जिलों में लू के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट
- पल भर में खुशियां खाकः ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत, 4 बारातियों की मौत, 3 की हालत देख चीख पड़े लोग
- CG High Court : लव मैरिज पर दंपति को ऑनर किलिंग की धमकी, हाईकोर्ट ने एसपी को सुरक्षा देने के दिए निर्देश
- Bihar Crime: पहले बैंगन के लिए महिला की हत्या, अब कटहल चोरी के आरोप में युवक पर चाकू से हमला
- NHAI इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने मामले में मंत्री नितेश राणे दोषी करार, अदालत ने सुनाई जेल की सजा

