गुरदासपुर में जिला पुलिस गुरदासपुर द्वारा आज गांव ढीढा सांसियां में नशा तस्करों के विरूद्व एक बड़ी कारवाई की गई, जिसमें नशा तस्करों के दो मकान को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। इसके पहले भी कई नशा तस्करों के घर में शिकंजा कसा गया है।
पंजाब में नशा के खिलाफ चलाई जाने वाली मुहिम में किसी को भी मुरव्वत नहीं दी जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशा तस्करी में लिप्त लोगों को बार बार इसके लिए सावधान किया गया है, लेकिन तस्कर अभी भी वह अपने काले करतूत से बाज नहीं। नशा तस्करी के लिए बदनाम गांव ढीढा सांसियां में कुछ नशा तस्करों को कई बार समझाया गया था कि वह शराब व नशों की तस्करी का अवैध धन्धा बंद कर दें परंतु उसके बावजूद उन्होने यह धन्धा जारी रखा, जिसके बाद उनके मकान को बुलडोजर चलाया गया है।
- हिसार महापंचायत से साफ संकेत: JJP की ‘शक्ति परीक्षण’ में फीकी पकड़? भविष्य पर उठे बड़े सवाल
- लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी देते हुआ कहा- ’15 साल से सहमति से बना रिश्ता अपराध और यौन उत्पीड़न कैसे?’ ऐसे रिश्ते जोखिम भरे होते है
- दिल्ली मॉर्निंग ब्रीफ: जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में नहीं होंगे पेश अरविंद केजरीवाल, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों पर सख्ती
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में 16 दिन से 40 डिग्री का टार्चर, अभी भी लू के हालात
- गर्मी का प्रचंड प्रहार-पारा 46 के पार! MP में और बढ़ेगा तापमान, आज इन जिलों में लू के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट

