पंजाब के कुछ इलाको में आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की सूचना है। जिला होशियारपुर के अधीन इलाका हरियाना में बिजली कट लगने की सूचना है।
पी.एस.पी.सी.एल. उपमंडल हरियाना ने बताया कि 16 मई को 132 के.वी. चौहाल सब-स्टेशन से आने वाली 66 के.वी. सब-स्टेशन जनौड़ी की लाइन की आवश्यक मुरम्मत के लिए जनौड़ी सब-स्टेशन से चलने वाले सभी फीडर जैसे फीडर 11 के.वी. लालपुर यू.पी.एस., 11 के. वी. बसी वाजीद ए.पी. कंडी, 11 के.वी. भटोलिया ए.पी.,11 के. वी. ढोलवाहा मिक्स कंडी, 11 के.वी. जनौड़ी- 2., 11 के. वी. अतवारापुर की आवश्यक मुरम्मत के लिए सप्लाई सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक बंद रहेगी।
जिसके चलते जनौड़ी, टप्पा बहेड़ा, बड़ीखड्ड, कूका नेट, देहरियां, लालपुर, रोड़ा, काहलवां, भटोलियां डडोह, अतवारापुर आदि गांवों के घरों, ट्यूबवैलों व फैक्टरियों की सप्लाई उपरोक्त समयानुसार बंद रहेगी।

इसी तरह जिला फिरोजपुर के अधीन आते जलालाबाद में भी बिजली कट लगने की सूचना है। पंजाब राज्य ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड जलालाबाद शहरी एस.डी.ओ. संदीप कुमार ने बताया कि 132 के.वी. सब-डिवीजन जलालाबाद से 11 के.वी. बस बार-2 के रख-रखाव एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए 17 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे बिजली बंद रखी जाएगी।
इस दौरान आलमके, टिवाना रोड, घग्गा बाजार, सुखेरा, घुरी, कालूवाला, घांगा और फाजिल्का रोड फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
- Rajasthan News: पंचायत चुनाव टले तो डूब जाएंगे 1900 करोड़! टीकाराम जूली ने सरकार को दी सीधी चेतावनी
- मंत्री की दौड़ में शामिल नेता बन रहे मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्ष! सरकार में राजनैतिक नियुक्तियों की सूची तैयार, मंत्रिमंडल फेरबदल की भी चर्चा
- पटना में बालू माफिया और पुलिस के बीच मुठभेड़, कई वाहन जब्त, तोड़ी सरकारी गाड़ी
- बहुचर्चित नसबंदी कांड में 12 साल बाद आया बड़ा फैसला, कोर्ट ने डॉ. आर के गुप्ता को पाया दोषी, पांच आरोपी हुए दोषमुक्त
- घरेलू LPG का दुरुपयोग रोकने सरकार सख्त : अब तक 1013 सिलेंडर जब्त, खाद्य सचिव ने कंपनियों को लंबित एलपीजी बुकिंग को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

