शिवम मिश्रा, रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा रिंग रोड पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक ट्रक ने स्कूटी सवार 27 साल की युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी की मौत हो गई. इस घटना के बाद नेशनल हाइवे काफी देर तक जाम रही. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी अब सामने आ चुका है.


जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान तान्या रेड्डी (27 साल) के रूप में हुई है. वह स्कूटी पर सवार होकर तेलीबांधा से जा रही थी, तभी पीछे से आ रही ट्रक ने स्कूटी को रौंद दिया. इस हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद रिंग रोड पर भारी जाम लग गया, जिसे हटाकर पुलिस रास्ता बहाल करने में जुटी हुई है.
देखें घटना का CCTV फुटेज:
फिलहाल इस मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:
- महिला आरक्षण बिल पर संसद में संग्राम: PM मोदी के संबोधन पर चिराग पासवान की बड़ी प्रतिक्रिया
- ऑस्ट्रेलियाई शूटिंग प्रतिनिधिमंडल का भिवानी दौरा, लक्ष्य स्पोर्ट्स अकादमी में देखा प्रशिक्षण सिस्टम
- नाबालिग से दुष्कर्म, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई 20 साल की सजा, पीड़िता को पांच लाख मुआवजा देने का आदेश
- छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, अक्टूबर में हो सकती है परीक्षा, जानिए डिटेल्स
- गैस एजेंसी से केवाईसी कराकर लौट रही सास-बहू को पिकअप ने रौंदा, अस्पताल में ईलाज जारी

