Breaking News : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) NIA ने शुक्रवार को पंजाब के गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर और कपूरथला जिलों में आतंकी समूह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के 15 ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए की टीमों ने छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल और डिजिटल डिवाइस तथा दस्तावेज जब्त किए।
एनआईए ने यह छापेमारी दिसंबर 2024 में गुरदासपुर के पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के संबंध में की थी। एनआईए अधिकारियों ने कहा कि यह छापेमारी बीकेआई प्रमुख हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा, हैंडलर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासियन और उनके सहयोगी शमशेर सिंह शेरा उर्फ हनी के नेटवर्क के सदस्यों को पकड़ने के लिए की गई थी।

एफबीआई के संपर्क में एनआईए
गौरतलब है कि एफबीआई ने सैक्रामेंटो में बीकेआई के मुख्य हैंडलर पासियन को गिरफ्तार किया था। भारतीय एजेंसियां और एनआईए एफबीआई के लगातार संपर्क में हैं। एनआईए अब एफबीआई की पूछताछ के दौरान पासियन द्वारा दिए गए इनपुट्स पर कार्रवाई कर रही है, ताकि पंजाब में फैले बीकेआई के नेटवर्क को पूरी तरह से नष्ट किया जा सके।
- 23 February 2026 Panchang : फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल
- बिहार में मौसम का मिजाज बदला, फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास, पारा 32 डिग्री पहुंचने के आसार, जानें अपने शहर का हाल
- 23 February 2026 Horoscope: आज कन्या राशि के लिए बन रहा लाभ का योग! इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, जानें अपना राशिफल
- 23 फरवरी महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल-त्रिनेत्र अर्पित कर आभूषणों से अद्भुत श्रृंगार, यहां कीजिए बाबा महाकालेश्वर के दर्शन
- Bihar Morning News : बिहार विधानसभा की कार्यवाही और विभागीय बजट, कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…


