लुधियाना : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू आज लुधियाना में रेलवे परियोजनाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सेना ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तानी सेना का सीधा निशाना श्री हरमंदिर साहिब था। उनकी मिसाइलें और रॉकेट्स का रुख श्री हरमंदिर साहिब की ओर था। बिट्टू ने कहा कि आज यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के तहत सेना ने पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया है।
रवनीत बिट्टू ने कहा कि मोदी सरकार ने दृढ़ता के साथ दुश्मन को जवाब दिया। उन्होंने बताया कि सेना के कई जनरल सिख समुदाय से संबंधित हैं। बिट्टू ने यह भी कहा कि कई कांग्रेसी नेता, जैसे शशि थरूर और मनीष तिवारी, भी आज प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहे हैं।

बीजेपी में नहीं है परिवारवाद : बिट्टू
लुधियाना उपचुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर बिट्टू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने कहा, “हमारे यहां परिवारवाद नहीं है। जल्द ही पार्टी स्तर पर बैठकों के बाद इस संबंध में फैसला लिया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि एक मजबूत उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। बिट्टू ने तंज कसते हुए कहा कि अगर परिवार के किसी सदस्य को ही उतारना होता, तो अब तक मुहर लग चुकी होती, लेकिन इसके लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हैं, जो परिवारवाद पर जोर देती हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी परिवारवाद की पार्टी नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
- दिल्ली शराब नीति केस: अरविंद केजरीवाल खुद कोर्ट में रखेंगे दलील, जज के सामने ‘रिक्यूजल’ अर्जी दाखिल
- पीएम मोदी, अमित शाह, योगी और राजनाथ, जेपी नड्डा, मिथुन चक्रवर्ती, हिमंत बिस्वा सरमा, कंगना रनौत… बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
- पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें बिहार के किस बीजेपी नेता का है नाम
- CG Weather Update : मौसम की करवट से तापमान में आई गिरावट, आज प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका
- Delhi Morning News Brief: AAP का दावा- राघव चड्ढा ने पीएम मोदी और बीजेपी विरोधी पोस्ट डिलीट किए; सराय काले खां बनेगा वर्ल्ड क्लास मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब; दिल्ली में यमुना नदी पर नया लोहा पुल बनकर तैयार; ‘जापान मॉडल’ से दिल्ली में बाढ़ पर काबू की तैयारी

