शिवम मिश्रा, रायपुर। नया रायपुर के सेक्टर 17 कायाबांधा इलाके में अभी-अभी एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. DIG CRPF की इनोवा कार ने मारुति सेलेरियो को टक्कर मार दी. इस हादसे में कार सवार एक महिला, एक पुरुष और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल बाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.


जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि घटना के समय DRG CRPF की इनोवा कार में अधिकारी मौजूद नहीं थे. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
माना CSP लंबोधर पटेल ने बताया सेक्टर-16 चौराहे पर दो वाहनों में टक्कर हुई है. सीआरपीएफ डीआईजी की इनोवा क्रिस्टा वहां थी और दूसरी मारुति सिलेरियो वहां सेक्टर-17 से ओर से आ रही थी. इसी दौरान दोनों कार की आपस में भिड़ंत हो गई. इनोवा वाहन क्रिस्टा वाहन में डीआईजी साहब के स्टाफ थे. सेलेरियो कार सवार 4 लोग घायल हुए है. जिन्हें बालको में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक
इन्हें भी पढ़ें:
- साइबर अपराधों से सुरक्षा का रास्ता सुनिश्चित, राजधानी में तैयार हो रहा Cyber Centre of Excellence
- CG Murder News : शराब पार्टी के दौरान विवाद, गाली देने पर भड़के दो भाइयों ने युवक को उतारा मौत के घाट
- मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पहुंचे रायपुर, हवाई सेवा की सौगात पर कहा- एक दिन का सफर अब 1.10 घंटे में होगा पूरा
- Bihar Top News 17 march 2026: कांग्रेस का प्रदर्शन, रसोई गैस के लिए हाहाकार, अवैध लॉटरी प्रेस पर छापा, महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, भागलपुर में पानी की किल्लत, तीन घरों में चोरी, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- बहू से झगडे़ के बाद सास ने मचाया बवाल: जमीन पर लोटकर पहुंची कलेक्ट्रेट, तहसीलदार की समझाइश पर हुई शांत

