पटियाला : पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा में पानी की टूटी को लेकर पड़ोसी परिवारों के बीच शुरू हुआ विवाद सोमवार रात खूनी झड़प में बदल गया। इस घटना में 45 वर्षीय अमरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग जगदीप सिंह, ज्योति और खुशवंत कौर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना से गांव भोगला में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सरकारी टूटी से पानी लेने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच झगड़ा शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने 12 बोर की बंदूक से अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें अमरजीत सिंह की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। मृतक के रिश्तेदार दर्शन सिंह ने बताया कि पड़ोसी ने मामूली झगड़े को तूल देकर फायरिंग की, जिसमें उनके परिवार की दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पुलिस अधिकारी सुखवंत सिंह ने बताया कि आरोपी अजे अभी फरार है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। राजपुरा के सरकारी अस्पताल की एसएमओ सोनिया जंगवाल ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ की कमी के कारण मृतक अमरजीत सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजिंद्रा अस्पताल, पटियाला भेजा गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
- 6 April 2026 Panchang : वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि आज, जानिए क्या रहेगा राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त
- क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; ट्रंप की पूर्व सहयोगी मार्जरी टेलर ने कहा- ‘पागलपन’ की स्थिति में हैं
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 6 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 6 अप्रैल महाकाल आरती: बाबा महाकालेश्वर का भांग-चंदन और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Bihar Morning News : बीजेपी मना रही स्थापना दिवस, प्रदेश के मुखिया करेंगे बैठक, स्कूलों का बदला समय, रेलवे ने बिहार के लोगों की दी सौगात, पटना में भाजपा का कार्यक्रम, कांग्रेस की बैठक, नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
