भारी विवादों के बाद अब नंगल डैम का पानी हरियाणा को दिया जाना शुरू कर दिया गया है। नहरों को एक दम से ज्यादा पानी आने पर कोई नुकसान न हो इसके किए पानी धीरे धीरे सप्लाई किया जा रहा है। इन सभी के बीच में पंजाब के मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है और हरियाणा को नसीहत दी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बुधवार को नंगल डैम से हरियाणा को पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई गई है। हरियाणा अब अपने हिस्से के पानी की संयम से इस्तेमाल करें।
हरियाणा को 9,025 क्यूसेक पानी दिया जाएगा
पंजाब के नहरी विभाग के चीफ इंजीनियर शेर सिंह ने बताया कि नंगल डैम से निकलने वाली नहरों की क्षमता 12,500 क्यूसेक है। इस कारण हरियाणा को 9,025 क्यूसेक पानी ही दिया जा सकेगा जबकि तीन हजार क्यूसेक पानी पंजाब अपने प्रयोग में करेगा।
- नेशनल हाईवे पर ‘लैला-मजनू’ स्टाइल में रोमांस! तीन मोपेड सवारों की लापरवाही कैमरे में कैद, Video वायरल…
- CG News : आकाशीय बिजली गिरने से 17 मवेशियों की मौत
- राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: बारात में जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 घायल
- श्री हेमकुंट साहिब यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने जुटे सेना के जवान, मार्ग से हटाई जा रही बर्फ
- छत्तीसगढ़ शासकीय सेवक सेवा संघ नियम-2025 के संशोधन पर अनियमित कर्मचारियों में आक्रोश, फेडरेशन ने की मुख्यमंत्री से संशोधन पर पुनर्विचार की मांग

