Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) के तहत चल रहे कार्यों को रफ्तार देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने रामजल सेतु लिंक परियोजना के अंतर्गत बारां और अलवर जिलों में कुल 1102.72 हैक्टेयर भूमि वन विभाग को आवंटित करने की मंजूरी दी है।

चार भूमि आवंटन प्रस्तावों को मिली स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने ईआरसीपी के अंतर्गत निर्माणाधीन रामगढ़ व महलपुर बैराज तथा नवनेरा-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा लिंक परियोजना से संबंधित कार्यों के लिए वन भूमि के प्रत्यावर्तन हेतु चार प्रस्तावों को हरी झंडी दी है।
वन विभाग को मुफ्त में मिली भूमि
इस निर्णय के अनुसार, बारां जिले की किशनगंज तहसील में 427.59 हैक्टेयर, छबड़ा में 284.09 हैक्टेयर, छीपाबड़ौद में 362.95 हैक्टेयर तथा अलवर जिले में आरक्षित भूमि कोष से 28.08 हैक्टेयर गैर-वन भूमि वन विभाग को निःशुल्क आवंटित की जा रही है। भजनलाल सरकार के इस कदम से ERCP परियोजना को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे पूर्वी राजस्थान के जल संकट के समाधान की दिशा में एक अहम प्रगति मानी जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Khelo India Tribal Games 2026: सरगुजा में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का होगा शुभारंभ, कुश्ती प्रतियोगिता में 144 पहलवान दिखाएंगे दमखम
- सार्वजनिक मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, पुजारी पर लगे गंभीर आरोप, पुलिस की मौजूदगी में हुई रामनवमी की पूजा
- मौत की दावतः बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार भिड़ंत, 8वीं के छात्र की उखड़ी सांसें, दूसरा गंभीर घायल
- बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन पर संभाग स्तरीय मंथन, कमिश्नर महादेव कावरे ने वजन आधारित शुल्क व्यवस्था लागू करने के दिए निर्देश
- ग्वालियर सड़क हादसे पर CM डॉ. मोहन ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि का ऐलान, एक ही परिवार के 5 की हुई थी मौत
