चंडीगढ़ : पंजाब में नौतपा के बीच मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। राज्य में तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन औसत तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे पंजाब के 10 जिलों में बारिश, तेज हवाओं और तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 30 मई तक राज्य में कहीं भी हीटवेव का अलर्ट नहीं है।
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, लुधियाना के समराला में सबसे अधिक 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में अधिकांश जिलों में तापमान में वृद्धि हुई। बठिंडा में तापमान 39.6 डिग्री रहा, जो पिछले दिन से 4.6 डिग्री अधिक है। फरीदकोट में 38 डिग्री और लुधियाना में 39 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। पठानकोट में 37.2 डिग्री (2.9 डिग्री की वृद्धि), अमृतसर में 38.2 डिग्री और पटियाला में 37 डिग्री तापमान रहा। नवांशहर और समराला सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 41 डिग्री तक पहुंचा।

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पंजाब के उत्तरी और पूर्वी जिलों होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर, नवांशहर, पठानकोट, तरनतारन, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला और मोहाली में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, मालवा क्षेत्र के मोगा, फाजिल्का, मानसा, बठिंडा, संगरूर, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब में कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन इन जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है।
- नेशनल हाईवे पर ‘लैला-मजनू’ स्टाइल में रोमांस! तीन मोपेड सवारों की लापरवाही कैमरे में कैद, Video वायरल…
- CG News : आकाशीय बिजली गिरने से 17 मवेशियों की मौत
- राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: बारात में जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 20 घायल
- श्री हेमकुंट साहिब यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने जुटे सेना के जवान, मार्ग से हटाई जा रही बर्फ
- छत्तीसगढ़ शासकीय सेवक सेवा संघ नियम-2025 के संशोधन पर अनियमित कर्मचारियों में आक्रोश, फेडरेशन ने की मुख्यमंत्री से संशोधन पर पुनर्विचार की मांग

