चंडीगढ़ : पंजाब सरकार आज मंगलवार को चंडीगढ़ में 10वीं और 12वीं कक्षा के टॉपर्स को सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान सैक्टर-35 में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने सभी टॉपर्स से मुलाकात की और उनकी भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने टॉपर्स को सफलता की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, साथ ही अपनी जड़ों को न भूलने की सलाह दी।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने इस माह 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए हैं। 10वीं का परिणाम 95.60% रहा, जबकि 12वीं का परिणाम 91% रहा। दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए।
सरकार ने एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत सभी जिलों के टॉपर्स को डीसी और एसएसपी के साथ एक दिन बिताने का अवसर मिलेगा, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। इसके अलावा, 80 से अधिक डीसी और अन्य अधिकारियों ने स्कूलों को गोद लिया है।

रंगीन किताबों से जोड़ा जाएगा विद्यार्थियों का रुझान
PSEB ने अपना अकादमिक कैलेंडर तैयार किया है, जिसके अनुसार सभी प्रक्रियाएं संचालित की जा रही हैं। बोर्ड अब सिलेबस में संशोधन कर रहा है और किताबों को रंगीन बनाया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति अधिक आकर्षित हों।
- दिल्ली के आईएसबीटी में जल्द एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, वेटिंग लाउंज, फूड कोर्ट और डिजिटल टिकटिंग, यात्रियों को मिलेगी हाई टेक सुविधा
- BREAKING: सड़क हादसे में 3 की मौत, डिवाइडर से टकराकर ब्रिज से नीचे गिरी मजदूरों से भरी पिकअप, 7 गंभीर
- प्रशासन का चला बुलडोजर : 135 अवैध कब्जाधारियों के फार्म हाउस और मकानों को किया गया जमींदोज, 90 एकड़ सरकारी जमीन कराई गई खाली
- बिजली दर-स्मार्ट मीटर पर सियासत: कांग्रेस ने पाकिस्तान को फायदा पहुंचाने का लगाया आरोप, कहा- MP में सरप्लस बिजली है तो सस्ती क्यों नहीं मिल रही ?
- शराबबंदी कानून को लागू करने में पूरी तरह फेल हुई, सदन में चर्चा से भाग रही है सरकार- अभिषेक रंजन


