RBSE 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। स्कूली शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। बोर्ड का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी हुआ। परीक्षार्थी अपना परिणाम RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.06% रहा है। इसमें 94.08% छात्राएं और 93.16% छात्र सफल घोषित हुए हैं, यानी एक बार फिर लड़कियों ने प्रदर्शन में लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।
इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रही डीग की छात्रा चंचल, जिसने 99.83% अंक प्राप्त कर टॉप किया है। अब सभी की नजर टॉपर्स की मार्कशीट पर है, जो बोर्ड द्वारा वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएगी।
परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
– यह RBSE की मुख्य वेबसाइट है। रिजल्ट जारी होते ही होमपेज पर लिंक एक्टिव हो जाएगा। - rajresults.nic.in
– यह वेबसाइट विशेष रूप से राजस्थान बोर्ड के परीक्षा परिणामों के लिए बनाई गई है। आमतौर पर यहां ट्रैफिक कम होता है, जिससे रिजल्ट जल्दी खुल जाता है। - SMS के जरिए रिजल्ट
– बोर्ड SMS के माध्यम से भी रिजल्ट की सुविधा देता है। निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर छात्र अपना रोल नंबर दर्ज कर परिणाम जान सकते हैं। - DigiLocker पर मार्कशीट
– छात्र DigiLocker ऐप या वेबसाइट का उपयोग करके अपनी डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें RBSE 10वीं का रिजल्ट चेक:
- किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “RBSE 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा।
- चाहें तो इसका प्रिंटआउट या PDF सेव कर लें।
इस बार परीक्षा में शामिल हुए थे 11 लाख से अधिक छात्र
RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में इस बार लगभग 11 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सभी को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के ज़रिए ऑनलाइन परिणाम देखने की सुविधा दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Weather Report: बिहार में लुका-छिपी खेल रहा मौसम, दिन में गर्मी, शाम को होगा ठंड का एहसास, इन इलाकों में बूंदाबांदी के आसार
- MP Morning News: बड़वानी में डेस्टिनेशन कृषि कैबिनेट बैठक, बीजेपी दफ्तर में डिप्टी सीएम देवड़ा सुनेंगे समस्याएं, धिरौली कोल ब्लॉक आवंटन पर केंद्र-एमपी सरकार से जवाब तलब, भोपाल में 1500 से ज्यादा स्थानों पर होगा होलिका दहन, राजधानी की 29 शराब दुकानों की नीलामी आज
- मार्च में मौसम की मारः तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों का हाल-बेहाल, पारा जल्द पहुंचेगा 35 के पार, ये जिला रहा सबसे गर्म
- नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत, ट्रंप का दावा- ईरान पर 2000 बम गिरे, 48 नेता मारे गए; टी-20 वर्ल्डकप- भारत सेमीफाइनल में पहुंचा; पाकिस्तान के बाद अब ईरान में फेल हुआ चीन का एयर डिफेंस सिस्टम; खामेनेई की मौत पर पाकिस्तानियों का अमेरिकी दूतावास पर हमला, 8 मरे
- 2 March History : देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का निधन… वास्को डी गामा मोजाम्बीक पहुंचे…डॉ. आंबेडकर का मंदिर प्रवेश सत्याग्रह शुरू… जानिए आज की प्रमुख घटनाएं

