जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार मामले में आज विजिलेंस टीम ने एक बार फिर कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने रमन अरोड़ा को करीब 16 दिन तक ज्यूडिशयली कस्टडी में भेज दिया गया है। इसके साथ यह भी समझ आ रहा है कि अरोड़ा की परेशानी अब बढ़ गई है।
बता दे कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विधायक रमन अरोड़ा को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा गया है। साथ ही रमन के खास मखीजा और उनसे जुड़े अन्य की से भी पूछताछ जारी है।
विजिलेंस की टीम से तरफ से 2 बार रमन अरोड़ा का रिमांड लिया जा चुका है, जिसमें पहली बार विजिलेंस को कोर्ट से रमन अरोड़ा का 5 दिन का रिमांड मिला और दूसरी बार 4 दिन का रिमांड हासिल हुआ। पूछताछ जारी है साथ ही इस केस में जुड़े सभी लोगों की जानकारी बाहर लाने में भी टीम काम कर रही हैं। भ्रष्टाचार के इस धंधे में बड़ी बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

माखीजा से आई कई जानकारी सामने
बताया जा रहा है कि माखीजा से कई बड़ी जानकारी सामने आई है। उनके चार सिम जप्त किए गए है, जिससे कई बड़ी जानकारी सामने आने की सम्भावना है। खबर यह भी है कि माखीजा से जुड़े लोगों को अब रिमांड के लिया जाएगा।
- फरीदाबाद में रफ्तार का कहर: मां की उंगली पकड़े 2 साल के मासूम को XUV ने कुचला, मौके पर ही मौत
- अस्पताल में मौत से लड़ रहा था पति, बाहर एंबुलेंस धो रही थी पत्नी, 2 कर्मचारियों की सेवा खत्म
- Today’s Top News : छत्तीसगढ़ में खनिज ऑनलाइन 2.0 लागू, पड़ोसी ने 4 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पूर्व मंत्री के भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर ED की दबिश, तोतों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम पर हमला, मनरेगा श्रमिकों की ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- बामनवास मेगा हाईवे: 3 साल से अधूरा काम, धूल फांक रहे राहगीर; जानें क्यों रुका है 100 करोड़ का प्रोजेक्ट
- प्यार के लिए पार किए सात समंदर, फिलीपींस की सारा बनीं बिहार की बहू, हिंदू रीति-रिवाज से लिए सात फेरे

