लुधियाना। लुधियाना वेस्ट उपचुनाव को लेकर जोरदार माहौल देखने को मिल रहा है। इस दौरान नामांकन वापस लेने की तारीख खत्म होने के बाद कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कुल 15 उम्मीदवार ने नामांकन भरा और नाम वापस लेने के आखिरी दिन एक आजाद उम्मीदवार कमल पवार के नामांकन वापस लेने के बाद अब 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
सभी उम्मीदवार अपनी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं और जीत के लिए कई बड़े बड़े वादे भी कर रहे हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी सिबन सी ने बताया की बताया कि मतदान की प्रक्रिया 19 जून सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी और वोटों की गिनती का काम 23 जून को होगा और इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।
लुधियाना वैस्ट उपचुनाव की तैयारियों के तहत 66 माइक्रो ऑब्जर्वरों की पहली रैंडमाइजेशन वीरवार को मिन्नी सचिवालय में जनरल ऑब्जर्वर राजीव कुमार और जिला चुनाव अधिकारी हिमांशु जैन की अगुवाई की गई।

मीटिंग दौरान हिमांशु जैन ने बताया की इस उपचुनाव में कुल 66 माइक्रो ऑब्जर्वर अपनी ड्यूटी निभाएंगे। इसके इलावा 100 प्रतिशत कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है जो शांतिमय ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं जो 19 जून को चुनाव प्रक्रिया पर पैनी नजर रखेंगे.
- CG में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
- CG Open School Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?
- विपक्ष पर बरसे CM भगवंत मान! बोले- बजट पर चर्चा के बजाय कुर्सी बचाने में दिलचस्पी, जनता को जवाब देना होगा
- ‘मैंने सदन की गरिमा और मर्यादा बढ़ाने का किया प्रयास’, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन को संबोधित कर कही अहम बातें
- 1986 के बाद से नहीं हुई बहाली: 11 सूत्री मांग को लेकर कॉलेज कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
