मोहाली. पाकिस्तान के लिए जासूसी के संदेह में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह को आज स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने मोहाली कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसकी रिमांड को दो दिन और बढ़ाने का फैसला किया।
इससे पहले, पुलिस ने जसबीर को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया था और मोहाली कोर्ट में पेशी के दौरान उसे तीन दिन की रिमांड मिली थी। जसबीर सिंह के यूट्यूब चैनल का नाम ‘जान महल’ है।
जसबीर सिंह मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, जसबीर सिंह पाकिस्तान में आईएसआई एजेंट के संपर्क में था। इस दौरान उसका लैपटॉप भी आईएसआई एजेंट के पास मौजूद था। पाकिस्तानी एजेंट जसबीर से भारतीय सिम कार्ड की मांग भी कर रहा था।

जसबीर के फोन से 150 पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। उसके लैपटॉप से भी कई सबूत प्राप्त हुए हैं, और कई वीडियो को डिलीट किया गया है। पुलिस ने अब जसबीर को दो दिन की और रिमांड पर भेज दिया है, और उम्मीद की जा रही है कि इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
- UP में सुशासन’राज’ नहीं, सिर्फ ‘गुंडाराज’! सरेराह युवक पर आधा दर्जन गुंडों ने की अंधाधुंध फायरिंग, योगी जी यही है आपका जीरो टॉलरेंस?
- झारखंड में तेजस्वी यादव की हुंकार, बोले- राजद को नजरअंदाज करना संभव नहीं, झामुमो के साथ गठबंधन टूटने के दिए संकेत
- ‘100 दिन के अंदर दिलाएंगे जुबिन को न्याय’… असम में BJP पर बरसे राहुल, बोले- भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं हिमंत
- ‘तय वक्त पर शुरू होगी गेहूं खरीदी’, CM डॉ. मोहन ने कहा- सरकार हर घड़ी किसानों के साथ, उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश
- NH-130 पर भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार ने महिलाओं को मारी टक्कर, 3 की मौके पर ही मौत… भीड़ ने नशेड़ी चालक को जमकर पीटा

