पटियाला समाना मार्ग पर 7 मई को हुए सड़क दुर्घटना में इनोवा कार व टिप्पर में हुई भीषण टक्कर में शहर के मासूम स्कूली बच्चों व कार चालक की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद तकरीबन 1 महीने से अपने बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए मासूम के परिवारवाले धरने पर बैठे थे लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिला। इसके बीच राहत भरी बात यह रही कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने परिवार वालों से मिलकर आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। साथ ही कई निर्देश भी दिया गया है।
धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों द्वारा समाना पटियाला रोड को पूरी तरह से जाम किया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना के रेस्ट हाउस में पीड़ित परिवारों के साथ बातचीत की और आश्वासन दिलवाया की मुख्य आरोपी को 24 से 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ-साथ समाना पटियाला रोड और समाना पातडा रोड को फोर लेन में कन्वर्ट करने को भी मंजूरी पर सहमति जताई।

दी जाएगी एंबुलेंस व्यवस्था
इसके साथ कई और फैसले भी लिए गए जिसमें समाना को 7 नई एंबुलेंस दी जाएंगी। बच्चों की याद में स्कूल ऑफ इमीनेंस समाना के अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा और जो लोग पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने में कसूरवार हैं उनके खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग के दौरान कई पॉलीटिकल पार्टी और धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी शामिल हुए।
- Punjab News : बेअदबी पर बनेगा सख्त कानून, जैतो में CM मान ने कहा- दोषियों को उम्रकैद की सजा का होगा प्रावधान
- IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़: एक्टिवा से घूम-घूमकर मोबाइल ऐप के जरिए लगवा रहे थे दांव, 2 सटोरियों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा
- UP में सुशासन’राज’ नहीं, सिर्फ ‘गुंडाराज’! सरेराह युवक पर आधा दर्जन गुंडों ने की अंधाधुंध फायरिंग, योगी जी यही है आपका जीरो टॉलरेंस?
- झारखंड में तेजस्वी यादव की हुंकार, बोले- राजद को नजरअंदाज करना संभव नहीं, झामुमो के साथ गठबंधन टूटने के दिए संकेत
- ‘100 दिन के अंदर दिलाएंगे जुबिन को न्याय’… असम में BJP पर बरसे राहुल, बोले- भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं हिमंत
