Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले से शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसमें एक सरकारी डॉक्टर की कार में जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान डॉ. विनोद मीणा के रूप में हुई है, जो भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात थे।

मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. विनोद मीणा अपनी निजी कार से वैर रोड की ओर जा रहे थे। भुसावर थाना क्षेत्र में कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टकराते ही कार में आग लग गई।
दुर्भाग्य से, कार के दुकान में घुसने के कारण गेट समय पर नहीं खुल पाया और डॉक्टर अंदर ही फंसे रह गए। आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में कार को चपेट में ले लिया, जिससे डॉक्टर विनोद मीणा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की दमकल बुलाई गई। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक डॉक्टर पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस ने उनके शव को कार से बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Weather Update : छाए बादलों से लुढ़का पारा, अगले 4 दिनों तक ग्रीष्म लहर की चेतावनी
- दिल्ली मॉर्निंग ब्रीफ: कबूतरों को दाना खिलाना अब पड़ेगा भारी, दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री होगी ऑनलाइन और पेपरलेस
- Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना किया मुहाल, आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी
- Morning News Brief: खड़गे बोले- मोदी आतंकवादी, फिर पलटे; केरलम के पटाखा यूनिट में धमाके में 13 की मौत
- Sachin Tendulkar आज आएंगे छत्तीसगढ़, बस्तर में बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट
