Rajasthan Politics: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रदेश की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है। इस बार मुद्दा है भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में बिजली कटौती और वितरण व्यवस्था का संकट। गहलोत ने अपने शायराना अंदाज़ में सरकार के बिजली सरप्लस के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि फाइलों में दिखाया गया विकास ज़मीनी हकीकत से मेल नहीं खाता।

गहलोत का हमला
गहलोत ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि तुम्हारी फाइलों में गाँव का मौसम गुलाबी है, मगर ये आंकड़े झूठे हैं, ये दावा किताबी है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक साल पूरा होने का प्रचार तो ज़ोर-शोर से कर रही है, लेकिन जैसे ही गर्मी बढ़ी, गांव और शहरों में बिजली कटौती ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है।
सरप्लस स्टेट का दावा खोखला?
गहलोत ने बीजेपी सरकार के “राजस्थान अब बिजली में सरप्लस स्टेट है जैसे दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरप्लस बिजली है, तो कटौती क्यों? उन्होंने कहा कि इसका सीधा अर्थ है सरकार का कुप्रबंधन और तकनीकी अव्यवस्था। पूर्व मुख्यमंत्री के मुताबिक, बिजली वितरण का ढांचा पूरी तरह से चरमराया हुआ है, जिससे आमजन को दिन-रात परेशानी झेलनी पड़ रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Delhi Heatwave Alert: दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन, आउटडोर गतिविधियों पर रोक
- ‘मरूंगा या मारूंगा’, कपड़े उतार पानी टंकी में कूदने पहुंचे पार्षद, जनता ने निगम कर्मचारियों को बनाया बंधक
- वेदांता पावर प्लांट हादसा अपडेट: मुआवजे का भुगतान शुरू, मृत 24 मजदूरों में से 21 के परिजनों को दी गई राशि…
- चारधाम की यात्रा हमारी आस्था, एकता और…केदारनाथ के कपाट खुलने पर PM मोदी ने व्यक्त की भावनाएं, जानिए ऐसा क्या कहा
- Bihar Crime: बिहार का कुख्यात और 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दर्ज हैं कई संगीन मामले
