रोपड़. पंजाब के रोपड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह (यूट्यूब चैनल: जॉन महल) के समर्थन में पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लों सामने आया है। नासिर ने दावा किया कि जसबीर निर्दोष है और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। नासिर पर आरोप है कि उसने जसबीर और जोती मल्होत्रा की मुलाकात पाकिस्तानी अधिकारियों से कराई, लेकिन उसने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह उस समय वहां मौजूद ही नहीं था।
नासिर ने कहा, “मेरी जसबीर से व्हाट्सएप पर बातचीत हुई थी, लेकिन मैंने कभी जोती या जसबीर को पाकिस्तानी अधिकारियों से नहीं मिलवाया। मैं जांच में सहयोग के लिए तैयार हूं, मेरे दोनों फोन की जांच कर लें।” नासिर ने यह भी स्वीकार किया कि उसने जोती मल्होत्रा का एक पॉडकास्ट किया था।
नासिर का ISI कनेक्शन ?
नासिर ढिल्लों पाकिस्तान का पूर्व पुलिस कर्मचारी है और उस पर ISI एजेंटों के साथ मिलकर वलॉगर्स को अपने जाल में फंसाकर खुफिया जानकारी हासिल करने का आरोप है। नासिर ने दावा किया कि वह जोती मल्होत्रा से कभी नहीं मिला और केवल ऑनलाइन पॉडकास्ट के लिए उससे संपर्क हुआ। उसने बताया कि जब जसबीर पाकिस्तान आया था, तब वह एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त था, इसलिए जसबीर से उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। हालांकि, वह व्हाट्सएप पर जसबीर से बात करता रहता था।

आरोपों का खंडन
नासिर ने कहा, “मुझ पर इल्जाम लगाया जा रहा है कि मैंने जोती और जसबीर को अपने पास रखा और उनकी मुलाकात पाकिस्तानी अधिकारियों से कराई। यह पूरी तरह गलत है।” उसने जोर देकर कहा कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।
बता दे कि जसबीर सिंह पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। इस मामले ने पंजाब में हलचल मचा दी है और जांच एजेंसियां नासिर के दावों की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस अब नासिर और जसबीर के बीच व्हाट्सएप चैट और अन्य सबूतों की जांच कर रही है ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके।
- Today’s Top News : बिरनपुर हिंसा मामले के 17 आरोपियों को कोर्ट ने किया दोषमुक्त, 10 करोड़ की सड़क परियोजना लोगों के लिए बनी मुसीबत, RI Exam Paper Leak Case में EOW ने दो आरोपियों के खिलाफ पेश किया 3000 पेज का चालान, 2 साल के मासूम की गोबर गैस टैंक में मिली लाश, कर्मचारियों की वेतन वृद्धि के खिलाफ राज्य सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- शर्मनाक: बिहार में ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, गांव के ही युवक ने किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार
- खराब सड़क बनी काल! कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा, ड्राइवर और हेल्पर की हुई मौत
- सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत, फसल कटाई के दौरान पानी भरने गए थे, छोटे को डूबता देख बड़े भाई ने भी लगाई छलांग
- ‘इन्होंने काशी में करीब सौ मंदिर तोड़े…’, अखिलेश ने CM योगी पर बोला हमला, कहा- शंकराचार्य जी को गंगा में स्नान नहीं करने दिया

