Rajasthan News: राजस्थान के रावतभाटा-चित्तौड़गढ़ मार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को स्तब्ध कर दिया। श्रीपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 52 यात्री घायल हो गए, जिनमें 17 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसमें एक 7 वर्षीय बच्चा भी शामिल है।

कैसे हुआ हादसा?
हादसा उस समय हुआ जब कोटा से बांसवाड़ा जा रही रोडवेज बस रावतभाटा से करीब 20 किलोमीटर दूर श्रीपुरा गांव के पास पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों का कहना है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। कई यात्रियों ने चालक को गति कम करने की चेतावनी दी, लेकिन चालक ने उनकी बात अनसुनी कर दी। अचानक बस का पट्टा टूट गया, जिससे चालक का नियंत्रण छूट गया और बस पलटकर गड्ढे में जा गिरी।
चीख-पुकार और राहत कार्य
बस में उस समय इतने यात्री थे कि खड़े होने की भी जगह नहीं थी। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों को घायलों को बाहर निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्रियों को खिड़कियों के रास्ते निकाला गया। सूचना मिलते ही डीएसपी कमल प्रसाद मीणा, पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
घायलों का इलाज जारी
हादसे के बाद 67 यात्रियों को विभिन्न वाहनों से रावतभाटा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 52 घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों की टीम गंभीर रूप से घायल यात्रियों की स्थिति पर नजर रखे हुए है।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी राजनीतिक हलचल, उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा आलाकमान ने बुलाया दिल्ली, बीजेपी के साथ विलय की अटकलें तेज
- रांची में सनसनीखेज सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पैसों का लालच देकर बंगाल से बुलाते थे लड़कियां
- Imtiaz Ali जल्द बनाएंगे Jab We Met का सीक्वल, ये स्टार्स आएंगे नजर …
- ईरान का ‘बदलापुर’: कुवैत में मचाया कोहराम, कई अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया, अबू धाबी और बगदाद में मिसाइल हमला कर दहलाया, दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी पर हमला
- खंडवा में 200 से ज्यादा स्थानों पर जलेगी होली: निगम चौराहे पर लगा ‘हर्बल होली मेला’, विधायक-महापौर समेत लोगों ने खरीदा प्राकृतिक रंग और गुलाल

