ओडिशा का पुरी जगन्नाथ मंदिर odisha-puri-jagannath-temples कुछ दिनों से लगातार सुर्ख़ियों में है. एक बार फिर से मंदिर परिसर में एक बड़ी घटना की खबर समाने आई है. पुरी में जगन्नाथ मंदिर के एक पुजारी की हत्या कर दी गई है. जिनका नाम जगन्नाथ दीक्षित बताया जा रहा है. वह मंदिर में सेवक के तौर पर काम करते थे. बताया जा रहा है कि पुजारी की हत्या की वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है. इसमें एक शख्स को पुजारी के शव को दरवाजे के बाहर फेंकता हुआ देखा जा सकता है.
उनका शव पटजोशी के घर के ठीक सामने खून से लथपथ मिला था. इलाके में भारी सुरक्षा रहती है और इसके बावजूद दिनदहाड़े हुई इस हत्या से सनसनी फैल गई है.
इस बीच, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सामने आई है जिसमें एक व्यक्ति दीक्षित के शव को फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में दीक्षित के शव को फेंकता हुआ दिखाई देने वाला व्यक्ति पटजोशी है. उसने मंदिर के सेवक की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने उससे अपने पैसे वापस मांगे थे. दिनदहाड़े पुलिस बल की तैनाती के बीच वरिष्ठ सेवक की हत्या ने सभी को स्तब्ध और आश्चर्यचकित कर दिया है. odisha-puri-jagannath-temples

सूचना मिलने पर पुरी सिटी डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) प्रशांत कुमार साहू टाउन पुलिस स्टेशन आईआईसी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. एक वैज्ञानिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच के लिए नमूने एकत्र किए. जबकि दीक्षित के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) भेज दिया गया. odisha-puri-jagannath-temples
अपराध पर प्रतिक्रिया देते हुए पुरी एसपी विनीत अग्रवाल ने कहा कि हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुई है. सीसीटीवी फुटेज को एकत्र कर जांच प्रक्रिया में शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि घटना का असली कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा.
- Rajasthan Politics: नकारा-निकम्मा क्या भूल गए पायलट? गहलोत के फोटो वाले बयान पर मदन राठौड़ का बड़ा हमला
- धोखा, धमकी और गोलियां, शादी से मुकरा प्रेमी, पैसे भी हड़पे, अब केस वापस न लेने पर प्रेमिका पर चलवाई गोली
- फर्नीचर खरीदी मामला: GeM टेंडर पर सवाल, मुख्य सचिव से शिकायत
- चारधाम की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती, CM धामी ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, जनता से की खास अपील
- इसरो की सैटेलाइट इमेजरी और ड्रोन सर्वेक्षण से बड़ा खुलासा : टाइगर रिजर्व में 106 हेक्टेयर पर अतिक्रमण, 166 आरोपी जाएंगे जेल

