Rajasthan News: राजस्थान के टोंक जिले में चर्चित समरावता हिंसा और आगजनी प्रकरण में आरोपी नरेश मीणा के खिलाफ चार्ज बहस पूरी हो चुकी है। यह मामला देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान समरावता गांव में भड़की हिंसा से जुड़ा है। सोमवार को टोंक की एससी/एसटी विशेष अदालत में बहस पूरी हुई, लेकिन अदालत ने कोई फैसला नहीं सुनाया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 24 जून को होगी, जिस दिन अदालत अपना फैसला सुना सकती है।

फिलहाल जेल में रहेंगे नरेश मीणा
चार्ज बहस पर फैसला लंबित होने के चलते फिलहाल नरेश मीणा को जेल में ही रहना होगा। वह इन दिनों टोंक जिला कारागृह में न्यायिक अभिरक्षा में हैं। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश नहीं किया गया।
SDM को थप्पड़ मारने के मामले में मिल चुकी है जमानत
उल्लेखनीय है कि नरेश मीणा को देवली-उनियारा उपचुनाव के दौरान एरिया मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी पर तैनात एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के मामले में पहले ही राजस्थान हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। यह घटना चुनावी तनाव के बीच काफी सुर्खियों में रही थी।
हिंसा के दौरान जली थीं कई गाड़ियां
एसडीएम को थप्पड़ मारने की घटना के बाद जब पुलिस नरेश मीणा को गिरफ्तार करने समरावता गांव पहुंची, तो हालात बेकाबू हो गए थे। भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस हिंसा और आगजनी को लेकर दूसरा मामला दर्ज किया गया, जिसमें अब चार्ज बहस पूरी हो चुकी है। अब सभी की निगाहें 24 जून पर टिकी हैं, जब कोर्ट यह तय करेगा कि मामले में आरोप तय होंगे या नहीं।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ कई बड़े अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
- CG News : अवैध ईंट भट्ठे पर प्रशासन की कार्रवाई, लाखों की ईंट, लकड़ी और अन्य सामग्री जब्त
- संविदा कर्मियों को आर्थिक न्याय से वंचित करना तर्कहीन: MP हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य सरकार को लगाई फटकार
- SRH vs DC IPL 2026: हैदराबाद ने दिल्ली को दिया 243 रन का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली 135 रन की तूफानी शतकीय पारी
- भगवान को भी नहीं छोड़ा.. वैष्णो देवी में चढ़ाई गई ₹550 करोड़ की चांदी बस 30 करोड़ की निकली! LG को लिखी गई चिट्ठी
