मानसा. पंजाब के मानसा जिले के गांव जोगा में आज सुबह 9 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब मोगा के गांव किशनपुरा की 21 वर्षीय साजिया, जो अपनी मासी के पास जोगा आई थी, बच्चों के साथ खेलते समय अचानक एक कुएं में गिर गई। इस हादसे में साजिया की जान चली गई।
पीड़ित परिवार के सदस्य गुरलाल सिंह ने बताया कि नगर पंचायत जोगा के चुनावों के दौरान वे बार-बार स्थानीय पार्षद से इस खुले कुएं को बंद करने की मांग करते रहे हैं, लेकिन उनकी गरीबी के कारण उनकी मांग पर कभी ध्यान नहीं दिया गया।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने भारी मशक्कत के बाद साजिया को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। साजिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मानसा के सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

डीएसपी पुष्पिंदर सिंह ने पुष्टि की कि साजिया की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि साजिया सुबह कुएं के पास बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी वह अचानक इसमें गिर गई। इस मामले की जांच की जा रही है।
एनडीआरएफ के अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उनकी टीम सुबह 11 बजे घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। कुआं लगभग 120 फीट गहरा था, जिसमें 20 फीट पानी और नीचे कीचड़ होने के कारण साजिया को निकालने में काफी मुश्किल हुई। भारी प्रयासों के बाद साजिया को बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
- यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 24 IPS अफसरों का ट्रांसफर, जानें कौन कहां हुआ तैनात
- राजा रघुवंशी हत्याकांड: बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र तोमर और चौकीदार बलवीर को कोर्ट ने किया दोषमुक्त, सबूत मिटाने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
- भारतनेट प्रोजेक्ट पर कानूनी विवाद : टाटा प्रोजेक्ट्स ने हाईकोर्ट में मध्यस्थता ट्रिब्यूनल के गठन के लिए की दूसरे पंच की नियुक्ति की मांग, याचिका पर सुनवाई फैसला सुरक्षित
- ड्यूटी के दौरान स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या: वारदात से फैली सनसनी, आरोपी मौके से फरार
- उत्तर बिहार में 47 दिव्यांगों को मिली नई जिंदगी, भारत विकास परिषद ने निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरित किए

