बीते दिन से हो रही बारिश के कारण पंजाब में अब मौसम सुहाना हो गया है। तापमान में आई गिरावट ने लोगों को राहत की सांस दी है। आने वाले दिनों बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने आज पंजाब के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 20 जून तक राज्य के कई जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबैंस का असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। जिससे आज पंजाब के 8 जिलों पटियाला, मोहाली, रूपनगर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में भारी बारिश के कारण औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
- Punjab News : पैसे के विवाद में 20 साल पुराने साथी का मर्डर, घर में 6 फीट नीचे दफनाया शव…
- CM योगी ‘स्कूल चलो अभियान’ का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ, नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर
- दरभंगा में बंधक बनाकर ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए BJP-JDU पर साधा निशाना
- महुआ बना मौत का कारण, सड़क किनारे बीन रहे ग्रामीण को बाइक ने कुचला
- मालदा की घटना पर धर्मेंद्र प्रधान ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले- TMC की राजनीति का अंत करीब

