लुधियाना. लुधियाना में स्वास्थ्य विभाग कोविड जांच पर लगातार जोर दे रहा है। ताजा कोविड रिपोर्ट के अनुसार, आज जिले में 4 नए कोविड मामले सामने आए हैं। इन मरीजों में 51 और 65 वर्षीय दो पुरुष तथा 42 और 63 वर्षीय दो महिलाएं शामिल हैं। सभी मरीज शहरी क्षेत्र से हैं।

जिले में कोविड मरीजों की कुल संख्या अब 64 हो गई है। इनमें से 34 मरीजों को होम क्वारंटाइन पूरा करना है, जबकि 23 मरीजों को घर में आइसोलेशन में रखा गया है। वर्तमान में 27 मरीज कोविड सक्रिय हैं। अब तक जिले में कोविड के कारण 3 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी में कोविड के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत टेस्ट करवाएं।
सिविल सर्जन के अनुसार, कोविड के प्रमुख लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं। ऐसे मरीजों को परिवार से अलग कमरे में रहना चाहिए। मास्क पहनें, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें, हाथों की स्वच्छता बनाए रखें और अनावश्यक भीड़ से बचें। घर में उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित करें।
- दिल्ली में TET अनिवार्यता के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षक हुए शामिल
- हवस की पाठशालाः प्रधानाचार्य ने रिजल्ट देने के बहाने छात्रा को कार्यालय में बुलाया, फिर जो किया जानकर खौल उठेगा खून
- रिटायरमेंट से पहले 61 ट्रांसफर: खंडवा में मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने सहायक आयुक्त के सभी आदेश किए रद्द, जांच के निर्देश
- GT vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को उसी के घर में हराया, 6 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, इम्पैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट
- गृह निर्माण ऋण गबन मामला : सहकारी आवास संघ भोपाल का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार, 7 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेजा गया

