Rajasthan News: जिले में दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार देर रात एक युवक महिला को फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरियाणा की रहने वाली थी महिला
जंक्शन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि देर रात जिला अस्पताल चौकी से महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। मौके पर ड्यूटी ऑफिसर एएसआई जय सिंह पहुंचे। महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे युवक ने अपना नाम परमजीत बताया, जो मूल रूप से हरियाणा के करनाल का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि वह और महिला, पूजा रानी, दोनों दो साल पहले करनाल से हनुमानगढ़ आकर एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
पहले से विवाहित थी महिला, तीन बच्चों की मां
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि मृतका पूजा रानी पहले से विवाहित थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। करीब दो साल पहले वह अपने परिवार को छोड़कर परमजीत के साथ हनुमानगढ़ में आकर रहने लगी थी।
मौत के कारणों की जांच जारी
थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रविवार रात महिला ने फांसी लगाई थी। परमजीत ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और युवक से गहन पूछताछ की जा रही है। महिला के परिजनों को भी सूचना भेजी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है।
पढ़ें ये खबरें
- खेतों में भीषण आग VIDEO : 10-15 एकड़ गेहूं-सरसों की खड़ी फसल जलकर खाक, किसानों को भारी नुकसान
- राजद सांसद सुधाकर सिंह को उड़ीसा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?
- मां-बाप को बेसहारा छोड़ा तो कटेगी सैलरी, तेलंगाना सरकार ने पास किया ‘पैरेंटल सपोर्ट बिल’: विधेयक पेश करते हुए सीएम हुए भावुक, कानून की जद में MP-MLA भी
- BJP के दिग्गज नेता को मनाने पहुंचे नगर अध्यक्ष: बंद कमरे में एक घंटे चला चर्चा का दौर, लिस्ट में नाम न देख नाराज होकर कार्यक्रम से लौट गए थे घर
- पेंड्रारोड-भाड़ी डबल रेल लाइन में सफल रहा ट्रायल, 24 किमी सेक्शन का निर्माण कार्य पूरा
