Technology Desk : Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Redmi 17 5G लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7900mAh की बड़ी बैटरी है। यह स्मार्टफोन इस महीने के आखिर में Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

5 बड़ी बातें

  • शुरुआती कीमत: 23,999 रुपये।
  • बैटरी: 7900mAh, 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सप* ोर्ट।
  • डिस्प्ले: 6.9 इंच HD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट।
  • प्रोसेसर: Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट।
  • कैमरा: 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा।

वेरिएंट और कीमत

6GB + 128GB – 23,999 रुपये

8GB + 128GB | 26,999 रुपये

Redmi 17 5G के फीचर्स

  • 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले।
  • 120Hz रिफ्रेश रेट और 825 निट्स ब्राइटनेस।
  • Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन।
  • 8GB तक RAM और UFS 2.2 स्टोरेज।
  • IP64 रेटिंग, यानी धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा। कैमरा और बैटरी

फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। 7900mAh बैटरी लंबे समय तक चलने का दावा करती है। साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

कनेक्टिविटी

फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, USB Type-C, 3.5mm हेडफोन जैक, GPS और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।