अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रचार विभाग में कार्यरत कर्मचारी करतार सिंह के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। बी डिवीजन थाना क्षेत्र में दो दिन से गायब करतार की तलाश में SGPC और उनके परिवार के सदस्य लगातार प्रयास कर रहे हैं।
SGPC के धर्म प्रचार सचिव विजय सिंह ने बताया कि करतार सिंह पिछले दो दिनों से घर नहीं लौटे हैं। उनके घर और रिश्तेदारों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उनकी स्कूटर नहर के पास मिली है, जिसके कारण मामले की गंभीरता पर शक गहराया है। उन्होंने कहा कि परिव्ार के बयानों के आधार पर यह सामान्य गुमशुदगी का मामला नहीं लगता। यदि यह किसी साजिश या हिंसक घटना से जुड़ा है, तो प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना बी डिवीजन के पुलिस अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से करतार सिंह के दो दिन से लापता होने की शिकायत मिली थी। उनकी स्कूटर नहर के पास मिली है और तलाश जारी है। आसपास के सभी थानों को सूचना दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

करतार सिंह के लापता होने से परिवार और समुदाय में चिंता का माहौल है। SGPC और पुलिस की ओर से उनकी सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
- CG Morning News : शिवरीनारायण जाएंगे CM साय, रायपुर निगम की विशेष सामान्य सभा आज, PTRSU में NSUI करेगी एकदिवसीय भूख हड़ताल… पढ़ें और भी खबरें
- MP Weather : इस सीजन पहली बार 45 डिग्री पहुंचा तापमान, इंदौर-उज्जैन में रात में लू का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी
- ‘हम पागलों से भरी दुनिया में रहते हैं, मुझे मरने का डर नहीं…,’ डिनर शूटिंग पर ट्रंप का चौंकाने वाला बयान
- डिजिटल अरेस्ट कर 67 लाख की ठगी: पटना से बाप-बेटे गिरफ्तार, चेन्नई-मुंबई तक फैला रखा था नेटवर्क
- UP Weather Today: यूपी में मौसम का यूटर्न, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
