अमृतसर। भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी देखकर अमृतसर आ रहे सैलानियों से लूट की कोशिश की गई। लुटेरे बाइक में सवार थे। खासा के नजदीक बाइक सवार लुटेरों द्वारा महिला का पर्स छिनने की कोशिश की गई, इस दौरान ही ई-रिक्शा पलट गया और चार सैलानी जख्मी हो गए।
राहगीरों ने सैलानियों को छेहरटा के पुरानी चुंगी स्थित अमृतसर गोल्डन अस्पताल में भर्ती कराया। थाना घरिंडा के प्रभारी अमनदीप ने बताया कि लुटेरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं। ऑटो चालक ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल सवार ऑटो रिक्शा का पीछे से पीछा कर रहे थे और अचानक बाजू में आकर उन्होंने महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे लेकिन महिला ने अपना पर्स नहीं छोड़ा और बहुत मजबूती से उसे पकड़ी रही महिला के साथ उसके परिजन ने भी उसका साथ दिया जिसके बाद लुटेरे वहां से भाग गए। पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी।

ऑटो सवार पर्यटकों में राजेश कुमार शा निवासी अमर गैरेज के पीछे, कुम्हार पाड़ा रोड, सोनमालंगल दुमका, झारखंड ने बताया कि वह रिट्रीट सेरेमनी देखकर बॉर्डर से आ रहे थे तभी रास्ते में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने लूटपाट की कोशिश की, इस दौरान ऑटो पलट गया। इससे पत्नी सुनीता देवी के दाहिने पैर तथा बेटी खुशी के माथे और पैर में गंभीर चोटें आईं और ऑटो चालक को भी चोटें आईं हैं।
- CG Morning News : शिवरीनारायण जाएंगे CM साय, रायपुर निगम की विशेष सामान्य सभा आज, PTRSU में NSUI करेगी एकदिवसीय भूख हड़ताल… पढ़ें और भी खबरें
- MP Weather : इस सीजन पहली बार 45 डिग्री पहुंचा तापमान, इंदौर-उज्जैन में रात में लू का अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी
- ‘हम पागलों से भरी दुनिया में रहते हैं, मुझे मरने का डर नहीं…,’ डिनर शूटिंग पर ट्रंप का चौंकाने वाला बयान
- डिजिटल अरेस्ट कर 67 लाख की ठगी: पटना से बाप-बेटे गिरफ्तार, चेन्नई-मुंबई तक फैला रखा था नेटवर्क
- UP Weather Today: यूपी में मौसम का यूटर्न, कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

