Rajasthan News: जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र में 21 जून को एक दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई। चचेरी बहन की अंतरजातीय लव मैरिज से नाखुश तीन भाइयों ने साजिश रचकर उसके पति गोविंद प्रजापत की लाठी-डंडों और पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों आरोपी शहर छोड़कर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने चित्तौड़गढ़ और जयपुर से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 21 जून को हटवाड़ा पुलिस चौकी के पास परसा वाली ढाणी में दिनदहाड़े गोविंद प्रजापत की हत्या कर दी गई।

मृतक की मां ने FIR दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि गोविंद ने एक साल पहले पायल नामक युवती से अंतरजातीय लव मैरिज की थी। पायल का परिवार इस शादी के खिलाफ था और इस वजह से गोविंद के साथ उनकी लगातार नोंकझोंक होती थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की और टेक्निकल साक्ष्य व लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। दो सगे भाई अजय सैनी और ओमप्रकाश सैनी को चित्तौड़गढ़ से, जबकि तीसरे भाई रणजीत सैनी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चचेरी बहन की लव मैरिज के कारण समाज में उनकी बदनामी हो रही थी और परिवार में शादी के रिश्ते नहीं आ रहे थे। इस रंजिश में उन्होंने गोविंद की हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने योजना बनाकर गोविंद की हत्या को अंजाम दिया। अजय और ओमप्रकाश लाठी-डंडों के साथ उस रास्ते पर इंतजार कर रहे थे, जहां से गोविंद आता-जाता था।
रणजीत बाइक लेकर पास ही खड़ा था। जैसे ही गोविंद वहां पहुंचा, अजय और ओमप्रकाश ने उस पर लाठियों से हमला किया और फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। हत्या के बाद तीनों रणजीत की बाइक से फरार हो गए। हत्या के बाद तीनों जयपुर छोड़कर शाहपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने एक एटीएम से पैसे निकाले और कपड़े खरीदे।
इसके बाद वे रींगस, खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी और सांवरिया सेठ के दर्शन करने के बाद चित्तौड़गढ़ पहुंचे। पुलिस ने टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस कर चित्तौड़गढ़ से दो और जयपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को जयपुर लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले ने समाज में ऑनर किलिंग की गंभीर समस्या को फिर से उजागर किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- CG Morning News : अरपा महोत्सव 2026 में CM साय होंगे शामिल… 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे… दूरदर्शन पर आज से ‘साहित्य पर्व’ का प्रसारण… आप का सीएम हाउस घेराव आज… दिल्ली में कांग्रेस जिलाध्यक्षों का आज विशेष प्रशिक्षण शिविर… पढ़ें और भी खबरें
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: ई-बसों की दौड़ में देश की नंबर-1 राजधानी बनी दिल्ली, DTC कर्मचारियों के लिए CM रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला, सुनवाई के दौरान एक वकील ने दूसरे वकील को पीटा, CJI भड़के, दिल्ली में 5 स्टार होटलों के रूम किराए में उछाल, अफजल गुरु का नाम लेकर संसद में धमाके की धमकी
- National Morning News Brief: चंद्रयान-4 को लेकर ISRO को बड़ी सफलता, AI से इंसानों की 99% नौकरियों पर बड़ा खतरा, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का मोर्चा; अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी, आर्मेनिया ने पहली बार दिखाए भारतीय हथियार, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
- सीएम सरमा ने गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ पर खोली ‘पाकिस्तान फाइल्स’, असम से दिल्ली तक बरपा हंगामा
- सावधान! बिहार में होने वाली है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, किशनगंज रहा सबसे ठंडा जिला


