लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के नतीजों के बाद चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जिन्हें कांग्रेस हाईकमान ने स्वीकार कर लिया है।
चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु, पार्टी के सह-प्रभारी परगट सिंह और कुशलदीप सिंह ‘किक्की’ ढिल्लों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।
श्री भारत भूषण आशु जी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। इसी तरह श्री परगट सिंह जी और श्री कुशलदीप ढिल्लों जी ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद छोड़ने का फ़ैसला किया है। तीनों इस्तीफ़े स्वीकार कर लिए गए हैं।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने बताया कि इन तीनों नेताओं के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने इन नेताओं द्वारा अपने-अपने पदों पर रहते हुए निभाई गई सेवाओं की सराहना की।
भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा, “भारत भूषण आशु ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। इसी तरह परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों ने राज्य कांग्रेस के सह-प्रभारी पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। तीनों के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। पार्टी इन तीनों नेताओं की सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त करती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।”
- MP Budget Session 2026: टंट्या भील विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 140 पद खाली, प्रतिनियुक्ति से चल रहा काम, सरकार ने कहा- समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं
- CG Budget 2026-27: GYAN, GATI के बाद अब SANKALP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट
- AI इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट मामला: कोर्ट ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
- Chhattisgarh Budget 2026-27: नक्सलियों के गढ़ में एजुकेशन हब, इंद्रावती में बैराज का निर्माण, जानिए बजट की अन्य बड़ी बातें…
- मैक्सिको ड्रग माफिया एल मेंचो के एनकाउंटर पर आर्मी का बड़ा खुलासा, बच जाता मेंचो लेकिन गर्लफ्रेंड के कारण… जानें पूरी बात


