Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन के संकल्प को मजबूत करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी समेत कुल 10 रिटायर्ड अफसरों की पेंशन रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई उन अधिकारियों पर की गई है जो सेवा काल के दौरान भ्रष्टाचार और गंभीर अनियमितताओं में संलिप्त पाए गए।

सेवा समाप्ति और पदच्युत करने की कार्रवाई
सेवारत अधिकारियों के खिलाफ भी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। दो मामलों में एक अधिकारी की सेवा समाप्ति और दूसरे को पदच्युत करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से एक मामला लंबे समय तक बिना अनुमति के अनुपस्थिति से संबंधित है, जबकि दूसरा भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ है।
जांच और अभियोजन की स्वीकृति
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 17-ए के अंतर्गत पांच मामलों में विस्तृत जांच की अनुमति दी गई है। साथ ही सात अधिकारियों के विरुद्ध अभियोजन चलाने की मंजूरी भी दे दी गई है। इसके अतिरिक्त, 11 अधिकारियों पर सीसीए नियम-16 और दो पर नियम-17 के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई है।
रिटायर्ड अफसरों की पेंशन पर गाज
मुख्यमंत्री ने 9 सेवानिवृत्त अधिकारियों की पूर्ण या आंशिक पेंशन रोकने की स्वीकृति प्रदान की है। वहीं चार अन्य रिटायर्ड अफसरों के विरुद्ध जांच में आरोप सिद्ध होने पर अनुशासनात्मक निष्कर्षों को मंजूरी दी गई है। एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के मामले में अखिल भारतीय सेवा नियमों के तहत केंद्र सरकार को अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश भेजी गई है।
अपील खारिज, दो मामलों में राहत
दो मामलों में दंड के खिलाफ की गई पुनर्विलोकन याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है। हालांकि, विभागीय जांच में आरोप साबित न होने पर दो अधिकारियों को राहत भी दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार कांग्रेस में बगावत, प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ पटना में 17 मार्च को महासम्मेलन
- मौत ने छीनी खुशियांः भाई की बारात निकलने से पहले बहन की उठी अर्थी, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ था…
- गरियाबंद अश्लील-डांस : निलंबन के बाद भी कुर्सी में जमे हैं SDM, मुख्य सचिव से हुई शिकायत, कलेक्टर ने अब लिया पुलिस का सहारा
- बजट सत्र के छठे दिन सदन में हंगामा, महिला अपराधों पर विपक्ष का सरकार पर हमला, चंद्रशेखर का सरकार पर आरोप, कहा -लालू राज के आंकड़ों से नहीं बच सकती सरकार
- पति ड्रग्स सप्लायर, पत्नी बनी कानून की गवाह: प्री-वैलेंटाइन पर भेजा जेल का गिफ्ट, पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

