कपूरथला। पंजाब में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। मानसून आना के बाद से लगातार मौसम विभाग अलर्ट जारी कर रहा है। वहीं बीती रात मौसम विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के कई जिलों में गर्जना के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
इन इलाकों में होगी मध्यम से तेज बारिश
आपको बता दें कि कुछ जिलों के बारिश काफी अधिक हुई है। वही बीती रात से होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, एसबीएस नगर के कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई है। आने वाले कुछ घंटों में भी इन इलाकों में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

वहीं SDMA ने लोगों को सावधानी बरतने को कहा है और खुले में रहने से परहेज करने की सलाह दी है। खासकर खेतों, ऊंचे स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
आपातकाल में यह नबर करे डायल
यदि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो तुरंत आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर कॉल करें। पिछले दिनों की घटनाओं को देखते हुए यह अलर्ट बेहद गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि इस मौसम में बिजली गिरने और तेज बारिश के चलते कई हादसे सामने आ चुके हैं।
- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर से कड़ाके की ठंड, कटनी में पारा 3.5 डिग्री तक लुढ़का, जानें कैसा रहेगा मौसम
- Rajasthan News: कोटा ज्वेलर्स शोरूम में ₹1 करोड़ की चोरी का खुलासा: बंगाल से प्लान बनाकर भेजा गया था कारीगर
- Bihar Weather Report: बिहार में मौसम ने बदली अपनी चाल, दिन में गर्म, तो शाम ढलते ही हो रहा ठंड का एहसास
- Rajasthan News: चप्पलों के सोल में छिपाकर ले जा रहे थे 35 लाख की ब्राउन शुगर
- Rajasthan News: कोटा में दर्दनाक हादसा: तीन मंजिला इमारत ढही, एक की मौत, मलबे में दबे कई लोग


