बंगा: बंगा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है,जिसमे एक नाबालिक लड़के ने अपनी ही मकान मालिक की 7 साल की बेटी का बालात्कार किया है. खबर है कि आरोपी अपने माता-पिता के साथ पिछले 1 महीने से वहां पर किराए में रह रहा था लेकिन उसने मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाएं वह खेलने के बहाने उसे बुलाता था और उसे डरा धमकाकर उसके साथ अनैतिक कार्य करता था.
जानकारी सामने आई है कि मकान मालिक की बेटी के साथ इस तरह के अनैतिक कर्म की जानकारी विदेश में रह रही उसकी दादी को लगी जिसके बाद उसने अपनी एक पड़ोसी को फोन करके कहा कि वह उसकी पोती को जाकर देखें वह काफी देर से किराएदार के घर में है जहां पर एक नाबालिक लड़का भी है. जब पड़ोसी किराएदार के घर में ऊपर जाकर देखी तो उसे हैरान कर देने वाली घटना आंखों के सामने से देखी.
पड़ोसी महिला उनके घर के चौबारे में गई और हैरान रह गई. उसने नाबालिगा से सब कुछ पूछा, तो नाबालिग ने भी अपने साथ हुई सारी घटना के बारे में उसे बताया. इसके बाद पड़ोसी ने विदेश में रहने वाली नाबालिग लड़की की दादी और घर पर रहने वाले बुज़ुर्ग से सलाह करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलते ही पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और नाबालिग को साथ लेकर उसकी मेडिकल जांच के बाद पड़ोस में रहने वाली महिला के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
- MP Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 137 से ज्यादा अफसरों का तबादला, IPS समेत कई अधिकारी हुए इधर से उधर
- Women’s Asia Cup 2026 Final: भारत ने श्रीलंका से पिछली हार का बदला किया पूरा, फाइनल में 72 रन से रौंदा, 8वीं बार जीता खिताब
- वंदे मातरम पर कांग्रेस को घेरने चले राज्यमंत्री, खुद बोले- ‘मैं सीख रहा हूं’, सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित शब्द हरिजन का किया इस्तेमाल
- सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर हमला: बरसे जूते-पत्थर, 8 गाड़ियां चकनाचूर; गोंडा जाते वक्त मची अफरा-तफरी
- ‘जब हार सुनिश्चित है, तो…’, RJD के MLC टिकट पर श्रवण कुमार का बड़ा तंज, महागठबंधन को भी घेरा



