पुरी : रथयात्रा पूरी करने के बाद चतुर्धाममूर्ति मंगलवार को नीलाद्रि लौट आएंगी। मंदिर के रत्नवेदी में महाप्रभु श्रीबलभद्र, प्रभु श्रीजगन्नाथ, देवी सुभद्रा और श्री सुदर्शन अनुष्ठान करेंगे।
नीलाद्रि बिजे के लिए चतुर्धाममूर्ति की शोभायात्रा शाम 4 बजे शुरू होगी और रात 10 बजे समाप्त होगी। शोभायात्रा से पहले रथों पर संध्या आरती, संध्या धूप और चारमाल बांध ने की अनुष्ठान किए जाएंगे।
सभी अनुष्ठान पूरे होने के बाद देवता अपने रथों से सिंहद्वार के माध्यम से मंदिर में प्रवेश करेंगे। सबसे पहले मदन मोहन और रामकृष्ण की प्रतिमाओं को ले जाया जाएगा, फिर श्री सुदर्शन, प्रभु श्रीबलभद्र, देवी मसुभद्रा और प्रभु श्रीजगन्नाथ मंदिर में आगमन करेंगे।
पालिया सेवकों द्वारा रत्न सिंहासन की सफाई की जाएगी। इसके बाद देवताओं को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। नीलाद्रि विजे के अनुष्ठानों में महास्नान, रोश होम, मैलम, चंदन लग्गी, सूर्य पूजा, द्वारपाल पूजा, बड़ा सिंघार बेश और रात पहड आदि शामिल होंगे। इस अवसर पर एक अनूठी परंपरा यह है कि भगवान जगन्नाथ देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रसगोला चढ़ाते हैं। इसीलिए आज के दिन रसगोला दिवस के नाम पे भी परिचित है।

परंपरा के अनुसार, देवी महालक्ष्मी भगवान जगन्नाथ को मंदिर में प्रवेश करने से रोकती हैं। क्योंकि देवी महालक्ष्मी उन्हें अपने साथ गुंडिचा मंदिर नहीं ले जाने पर उनसे नाराज हो जाती हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए भगवान जगन्नाथ उन्हें रस गोला चढ़ाते हैं। इस अनुष्ठान के बाद, भगवान जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करते हैं और रत्न वेदी पर रहते हैं। मंदिर प्रशासन ने इस पवित्र आयोजन के लिए व्यापक व्यवस्था की है।
- मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर महिला से लूटी चेन, जांच में जुटी पुलिस
- MP TOP NEWS TODAY: VIT यूनिवर्सिटी के खिलाफ NHRC ने की FIR, भोजशाला पहुंचे HC जज, मंत्री ने बुझाई खेत की आग, कानूनी खौफ में प्रेमी बना दूल्हा, कार में मासूम की जिंदा जलकर मौत, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- हवस, हत्या और हवालातः प्रेमी के साथ न्यूड थी युवती, छोटी बहन ने देखा तो सुला दी मौत की नींद, हैरान कर देगी कत्ल का कहानी
- Bihar Top News 28 march 2026: राजस्व कर्मियों का प्रदर्शन, पटना में लगे पोस्टर, विद्यालय में बड़ी डकैती, TRE- 4 की भर्ती को लेकर फिर आंदोलन तैयारी, घोड़े चेतक संग वायरल हुए अनंत सिंह, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- बालको मेडिकल सेंटर में ‘दा विंची Xi’ रोबोटिक सिस्टम की स्थापना, अब प्रदेश में ही होगी उन्नत कैंसर सर्जरी

