Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को जोधपुर और हनुमानगढ़ में एक साथ बड़ी कार्रवाई की। जोधपुर में एसीबी टीम ने विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) रावल सिंह भाटी और उसके सहयोगी दलाल रूपाराम को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। वहीं, हनुमानगढ़ जिले के एमडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन (जंक्शन) में कॉलेज प्रिंसिपल को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि यह रकम बीएड छात्रों के प्रैक्टिकल के नाम पर वसूली जा रही थी।

बिजली कनेक्शन के लिए 40 हजार की मांग
एसीबी एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि जोधपुर ACB को शिकायत मिली थी कि जेई रावल सिंह एक किराए के ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन देने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। पैसे न देने पर आवेदक को बार-बार परेशान किया जा रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम बनाई गई और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।
30 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़े गए
एसीबी रेंज जोधपुर के डीआईजी हरेन्द्र कुमार महावर के निर्देशन में ASP ओमप्रकाश चौधरी और SI पदमपाल सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जेई रावल सिंह को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह रकम दलाल रूपाराम के जरिए पहुंचाई गई थी। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
हनुमानगढ़ में कॉलेज प्रिंसिपल भी फंसा
उधर, हनुमानगढ़ में भी एसीबी की टीम ने एक निजी बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल को प्रैक्टिकल पास कराने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। यह कार्रवाई एमडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में की गई, जहां अभी भी छानबीन जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद एसीबी आधिकारिक जानकारी साझा करेगी।
पढ़ें ये खबरें
- इसलिए कहते हैं दुर्घटना से देर भली! ट्रेन पकड़ने के चक्कर में महिला को गंवाना पड़ा एक पैर, चलती गाड़ी पर चढ़ने का किया था प्रयास
- पीएम मोदी के ‘झालमुड़ी ब्रेक’ ने दीदी का करवा दिया नुकसान, CM सोरेन को लौटना पड़ा वापस; TMC बोली- मोदी की आदिवासी-विरोधी मानसिकता उजागर
- महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, खट्टर का विपक्ष पर तीखा हमला- कहा आधी आबादी के साथ हुआ अन्याय
- संस्कारधानी में रिश्ते शर्मसार: चाचा ने 13 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, पिता की मौत के बाद दादी के साथ अकेली रहती थी पीड़िता
- न कार न हेलीकॉप्टर… बैलगाड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने ससुराल पहुंचा दूल्हा, विधायक जी भी हुए शामिल
