Rajasthan Crime News: राजस्थान के कोटा जिले में आरके पुरम थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। देर रात एक युवक ने अपनी महिला मित्र के सिर में गोली मार दी और फिर खुद को भी शूट कर लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

क्या हुआ था उस रात?
जानकारी के मुताबिक, करण गुर्जर नाम का युवक अपनी महिला वकील मित्र के साथ स्कूटी पर सवार होकर मुकुंदरा रोड की तरफ जा रहा था। महिला स्कूटी चला रही थी, करण पीछे बैठा था। वन विभाग कार्यालय के पास पहुंचते ही दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई। गुस्से में आकर करण ने पिस्तौल निकाली, महिला के सिर पर तान दी और ट्रिगर दबा दिया। गोली लगते ही महिला लहूलुहान हो गई। इसके तुरंत बाद करण ने खुद को भी गोली मार ली।
मौके पर मचा हड़कंप
गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। दोनों को जमीन पर खून से लथपथ देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और दोनों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने करण को मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत अभी गंभीर है और इलाज जारी है।
पुलिस ने क्या बताया?
डिप्टी मनीष शर्मा ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम संबंधों में विवाद से जुड़ा लग रहा है, लेकिन अभी जांच जारी है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए गए हैं। मोबाइल फोन, हथियार और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना की असली वजह का पता लगाया जा सके।
पढ़ें ये खबरें
- पीएम मोदी के ‘झालमुड़ी ब्रेक’ ने दीदी का करवा दिया नुकसान, CM सोरेन को लौटना पड़ा वापस; TMC बोली- मोदी की आदिवासी-विरोधी मानसिकता उजागर
- महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, खट्टर का विपक्ष पर तीखा हमला- कहा आधी आबादी के साथ हुआ अन्याय
- संस्कारधानी में रिश्ते शर्मसार: चाचा ने 13 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, पिता की मौत के बाद दादी के साथ अकेली रहती थी पीड़िता
- न कार न हेलीकॉप्टर… बैलगाड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने ससुराल पहुंचा दूल्हा, विधायक जी भी हुए शामिल
- बस्तर में हरा सोना की रिकॉर्ड खरीदी की उम्मीद : 1300 से ज्यादा फड़ों में होगी तेंदूपत्ता खरीदी, हजारों परिवारों के घर पहुंचेगी खुशहाली
