Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर देश में फोन टैपिंग को लेकर चिंता जताई है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश में डर और अविश्वास का माहौल बन चुका है। यहां तक कि पति-पत्नी भी एक-दूसरे से फेसटाइम पर बात करने की सलाह दे रहे हैं, ताकि कोई उनकी बात न सुन सके।

अविश्वास का माहौल खतरनाक है
गहलोत बोले, अब लोगों को लगता है कि पता नहीं कब हमारा फोन टेप हो जाए। भले ही आज न हो रहा हो, लेकिन अगर जनता के मन में यह शक भी घर कर गया है, तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है। लोकतंत्र की बुनियाद ही पारदर्शिता और भरोसे पर टिकी होती है। अगर इसे मजबूत रखना है, तो चुनाव आयोग, न्यायपालिका, CBI और इनकम टैक्स जैसे संस्थानों को स्वतंत्र और सशक्त बनाना होगा।
बिहार में वोटर वेरिफिकेशन का मजाक
पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, बिहार में वोटर ID वेरिफिकेशन के नाम पर जो अभियान चलाया जा रहा है, वो पूरे देश में मजाक बन गया है। सुप्रीम कोर्ट के जज को भी कहना पड़ा कि चुनाव आयोग जिन दस्तावेजों की मांग कर रहा है, वो तो उनके पास भी नहीं हैं।
पुराने वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं
गहलोत ने आरोप लगाया कि एक महीने के अंदर वोटर वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रिया को पूरा करना संभव नहीं है। अगर आप सिर्फ नए नाम जोड़ रहे होते, तो भी ठीक था। लेकिन अब ऐसे लोगों के नाम भी हटाए जा रहे हैं जो दस-दस बार वोट डाल चुके हैं। ये लोकतंत्र से खिलवाड़ है। इसी कारण सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देना पड़ा।
पढ़ें ये खबरें
- पीएम मोदी के ‘झालमुड़ी ब्रेक’ ने दीदी का करवा दिया नुकसान, CM सोरेन को लौटना पड़ा वापस; TMC बोली- मोदी की आदिवासी-विरोधी मानसिकता उजागर
- महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम, खट्टर का विपक्ष पर तीखा हमला- कहा आधी आबादी के साथ हुआ अन्याय
- संस्कारधानी में रिश्ते शर्मसार: चाचा ने 13 साल की भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, पिता की मौत के बाद दादी के साथ अकेली रहती थी पीड़िता
- न कार न हेलीकॉप्टर… बैलगाड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने ससुराल पहुंचा दूल्हा, विधायक जी भी हुए शामिल
- बस्तर में हरा सोना की रिकॉर्ड खरीदी की उम्मीद : 1300 से ज्यादा फड़ों में होगी तेंदूपत्ता खरीदी, हजारों परिवारों के घर पहुंचेगी खुशहाली
