Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और श्रीश्याम पीजी गेस्ट हाउस के संचालक नरदेव यादव पर हुई गोलीबारी की घटना ने अब नया मोड़ ले लिया है। घटना को करीब 10 दिन बीत जाने के बाद पीड़ित नरदेव यादव ने खुद सामने आकर उस रात की आपबीती साझा की है। नरदेव ने दावा किया कि 4 जुलाई की रात पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीजी से बाहर बुलाया, सिर पर वार किया और फिर दोनों पैरों में गोली मारी।

नरदेव का आरोप है कि वारदात के बाद पुलिस ने उनकी गाड़ी जब्त कर ली और उसमें रखी डायरी व मोबाइल भी कब्जे में ले लिए। इस मामले में संदिग्ध भूमिका को लेकर कोटपूतली-बहरोड़ डीएसपी प्रभारी हेड कांस्टेबल राकेश कुमार और सोशल मीडिया सेल के कांस्टेबल उम्मेद सिंह को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। एसपी राजन दुष्यंत ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया था।
4 जुलाई की रात नीमराना के श्रीश्याम पीजी गेस्ट हाउस के बाहर दो गाड़ियों में आए अज्ञात हमलावरों ने नरदेव यादव और उनके साथी अक्षय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। नरदेव को दो गोलियां लगीं, जबकि अक्षय भी घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में नीमराना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश को हमले का कारण माना गया। हमलावरों ने मौके पर खड़ी एक कार में भी तोड़फोड़ की थी।
नीमराना थाना पुलिस ने वारदात के 6 दिन बाद तीन आरोपियों राजवीर उर्फ राजू, संजय और पंकज को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो संदिग्ध कारें बरामद कीं। हालांकि, बर्डोद का योगेश सैनी उर्फ राहुल और भूपखेड़ा का विजेंदर अभी भी फरार हैं। एडिशनल एसपी शालिनी राज ने घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी।
पढ़ें ये खबरें
- करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे, गार्ड ने किसी तरह निकाला बाहर… सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
- सतना में तीन की दर्दनाक मौत: नहर में गिरा सरिया से लदा ट्रक, कटर मशीन से निकाले गए शव
- ईरान-US की मध्यस्थता को लेकर राजनाथ सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- पाकिस्तान तो रहा फेल, भारत दिखाएगा खेल
- बेंगलुरु की ‘कातिल हसीना’: वेलेंटाइन डे के दिन इजहार-ए-मोहब्बत फिर 66 दिन बाद हाथ-पैर बांधकर प्रेमी को जिंदा जलाया
- बिहार के सरकारी स्कूल में गोमांस मिलने से फैला तनाव, आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर काटा बवाल
