Rajasthan News: अजमेर के महावीर सर्किल के सामने एलिवेटेड रोड की एक भुजा पर हाल ही में सड़क धंसने की घटना के बाद शुक्रवार को जयपुर की MNIT (मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) की विशेषज्ञ टीम ने जांच के लिए अजमेर का दौरा किया।

इस दौरान उनके साथ RSRDC (राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम) की प्रोजेक्ट डायरेक्टर चारु मित्तल और नगर निगम के अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रेम शंकर शर्मा भी मौजूद थे।MNIT की टीम ने एलिवेटेड रोड का गहन निरीक्षण किया, जिसमें सड़क की भुजा और उसके नीचे की संरचना की जांच शामिल थी।
निरीक्षण के दौरान दीवारों में बने छेदों से मिट्टी और रेत आसानी से बाहर निकलते देखी गई, जिस पर टीम ने गंभीर चिंता जताई। MNIT के एक प्रोफेसर ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान कुछ खामियां सामने आई हैं, लेकिन विस्तृत जांच और रिपोर्ट तैयार होने तक कोई निश्चित निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता।
टीम ने RSRDC की प्रोजेक्ट डायरेक्टर चारु मित्तल के साथ रोड की डिजाइन ड्रॉइंग पर भी चर्चा की। नगर निगम के अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रेम शंकर शर्मा ने निर्माण गुणवत्ता में कमी की बात स्वीकारी और बताया कि दीवारों के छेदों से मिट्टी निकलने की समस्या चिंताजनक है।
MNIT की टीम अब जिला प्रशासन को अपने निरीक्षण के निष्कर्षों से अवगत कराएगी। साथ ही, यह भी तय किया जाएगा कि महावीर सर्किल वाली भुजा पर ट्रैफिक शुरू किया जा सकता है या नहीं। प्रेम शंकर शर्मा ने बताया कि जांच प्रक्रिया अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी, और इसके पूर्ण होने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- 200 करोड़ की ठगी मामला: जैकलीन की अर्जी पर ED ने मांगा समय, बनना चाहती हैं सरकारी गवाह
- नक्सल क्षेत्र से उभर रही नई प्रतिभाएं : बस्तर के युवा शतरंज में बना रहे पहचान, अंडर-15 में मयंक और अंडर-11 में अयांश ने मारी बाजी
- ईरान के भारतीय जहाजों पर हमले को लेकर रिएक्शन ? पत्रकार के इस सवाल पर भड़के ट्रंप, बोले- GET OUT !
- पल भर में उजड़ गई दुनिया, तालाब में डूबने से सगे भाइयों और बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
- शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, 11 हजार प्रमोशन के बाद भी स्कूल खाली, 3833 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं; देखें पूरी रिपोर्ट
