चंडीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों और पंजाब के प्रमुख मुद्दों पर शुक्रवार को किसान भवन में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई। 11 राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों ने इस मीटिंग में हिस्सा लिया। मीटिंग में किसानों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान किसानों की नाराजगी भी नजर आई, जिसका कारण मीटिंग में आम आदमी पार्टी का कोई भी प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ था।
प्रतिनिधियों को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया
संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने ऐलान किया कि 4 प्रमुख मुद्दों पर सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया है, जिसमें पंजाब सरकार की ओर से लैंड पूलिंग को लेकर जारी नोटिफिकेशन को रद्द करने, देश में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को रद्द करने, विधानसभा का स्पेशल सैशन बुलाकर पंजाब के पानी को लेकर किए सभी पुराने समझौते रद्द करने और सहकारिता लहर को बचाने का प्रस्ताव पास किया गया।
संघर्ष शुरू करने में देर नहीं होगी
किसान नेता डा. दर्शन पाल सिंह ने कहा पंजाब सरकार की लैंड पुलिंग नीति के खिलाफ एस. के. एम.जिला स्तर पर केंडल मार्च निकालेगी और संघर्ष शुरू करने में देरी नहीं की जाएगी।
- शराबी पति का पत्नी के साथ बीच बाजार हाईवोल्टेज ड्रामाः नशे में कपड़े फाड़कर पिटाई, वीडियो वायरल
- Delhi Heat Wave: दिल्ली में हीट वेव से निपटने पर सीएम रेखा गुप्ता ने मांगी सेफ्टी रिपोर्ट, स्कूलों को दिए सख्त निर्देश
- CG Suicide News : 40 साल की महिला के साथ 25 साल के युवक ने लगाई फांसी, इलाके में मचा हड़कंप
- बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच फिर हुई मुठभेड़, 50 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली
- BJP के लोग कान खोलकर सुन लें, तुम तो… 33% महिला आरक्षण पर हरीश रावत का करारा हमला, गंभीर आरोप लगाते हुए दिया बड़ा बयान

