लुधियाना. कनाडा में सेटल होने और शादी का लालच देकर पंजाब के 7 युवकों से करीब 1.5 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लुधियाना के खन्ना में रहने वाली एक मां-बेटी की जोड़ी ने कनाडा में रहने वाली हरप्रीत उर्फ हैरी के नाम पर फर्जी मंगनी करवाकर यह ठगी की।

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुखदर्शन कौर, उनके बेटे मनप्रीत सिंह, और सहयोगी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हरप्रीत के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।
कैसे हुआ ठगी का खेल
लुधियाना के खन्ना की रहने वाली सुखदर्शन कौर और कनाडा में वर्क परमिट पर रह रही उनकी बेटी हरप्रीत ने अखबारों में विज्ञापन देकर कनाडा में सेटल होने के इच्छुक युवकों को निशाना बनाया। सुखदर्शन स्थानीय मंगनी कराने वालों के जरिए युवकों के परिवारों से संपर्क करती थीं और अपनी बेटी हरप्रीत के साथ शादी का प्रस्ताव देती थीं। हरप्रीत वीडियो कॉल और फोटो के जरिए युवकों से मंगनी करती थी।
इसके बाद सुखदर्शन खुद को गरीब और असहाय बताकर पैसे की मांग करती थी। पढ़ाई, दवाइयों, किराए, और फीस के नाम पर हरप्रीत कनाडा से पैसे मांगती थी। पैसे मिलने के बाद वह या तो कॉल उठाना बंद कर देती थी या शादी की तारीख टालती रहती थी।
इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब 27 वर्षीय जसदीप सिंह की हरप्रीत के साथ 10 जुलाई को मंगनी होनी थी, जो वास्तव में केवल उसकी फोटो के साथ थी। एक अन्य पीड़ित राजविंदर सिंह, जो पहले ही इस गिरोह का शिकार बन चुका था, को सुखदर्शन ने गलती से एक व्हाट्सएप वॉयस नोट भेज दिया। इसके बाद राजविंदर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने होटल में छापा मारकर समारोह को रुकवाया और जांच शुरू की।
पुलिस जांच में सामने आया कि पिछले दो सालों में मां-बेटे के बैंक खातों में करीब 1.5 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ है। इस गिरोह ने राजविंदर सिंह (बठिंडा), जसदीप सिंह (खन्ना), गगनप्रीत सिंह (रायकोट), कमलजीत सिंह (मोगा), रुपिंदर सिंह (शाहकोट), गोरा सिंह (मोगा), और शुद्ध सिंह (माछीवाड़ा) को अपना शिकार बनाया।
पुलिस ने सुखदर्शन कौर, मनप्रीत सिंह, और अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। हरप्रीत के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है, ताकि उसे देश से बाहर जाने से रोका जा सके। पुलिस ने पीड़ितों से मिले दस्तावेजों और बैंक लेनदेन की जांच शुरू कर दी है।
- दर्दनाक हादसा: खुली नाली में गिरकर युवक की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
- गर्भवती पत्नी, पिता की नाराजगी और ₹20 लाख की चोरी… पंचकूला में युवक की पूरी कहानी आई सामने
- गया में स्प्रे छिड़ककर झारखंड पुलिस के अधिकारी के घर को बनाया निशाना, 12 लाख की चोरी!
- खेतों में बिछ गई किसानों की मेहनत, अरनब तूफान ने उजाड़ी धान की फसल
- चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत, सीएम साय ने फसल क्षति का सर्वे कर शीघ्र मुआवजा देने का दिया निर्देश

